विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक ने लगाई गंगा को तैरकर पार करने की शर्त, बीच रास्ते में डूबा

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 04 Jun 2019 09:34 AM (IST)

हरियाणा से ऋषिकेश में रेसलिंग प्रतियोगिता में शामिल होने आए दो दोस्तों में गंगा पार करने की शर्त लगी। एक दोस्त ने गंगा पार कर ली मगर दूसरा गंगा की धारा में डूब गया।

युवक ने लगाई गंगा को तैरकर पार करने की शर्त, बीच रास्ते में डूबा
युवक ने लगाई गंगा को तैरकर पार करने की शर्त, बीच रास्ते में डूबा

ऋषिकेश, जेएनएन। हरियाणा से ऋषिकेश में रेसलिंग प्रतियोगिता में शामिल होने आए दो दोस्तों में गंगा पार करने की शर्त लगी। एक दोस्त ने गंगा पार कर ली मगर दूसरा गंगा की धारा में डूब गया। जिसका पता नहीं चल पाया।

थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि कपिल (25 वर्ष) पुत्र हवा सिंह निवासी बहादुरगढ़,  झज्जर, हरियाणा और साहिल पुत्र राजेश कुमार निवासी गांव गोरखपुर थाना भुना जिला फतेहाबाद हरियाणा  श्यामपुर ऋषिकेश में एक स्कूल में रेसलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आए थे। 

प्रतियोगिता के बाद दोनों लक्ष्मण झूला घूमने के लिए आए। जहां सार्इं घाट पर दोनों में नदी को तैरकर पार करने की शर्त लगी। साहिल तो दूसरी ओर पहुंच गया, लेकिन कपिल दूसरे किनारे पर पहुंचने से पूर्व ही नदी में डूब गया। कपिल की तलाश के लिए जल पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा सर्च अभियान चलाया गया परंतु अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें: गंगा में डूब रही युवती और दो युवकों को जल पुलिस ने बचाया

यह भी पढ़ें: केदारनाथ रूट पर सेल्फी लेने के दौरान मंदाकिनी नदी में गिरा यात्री, लापता

यह भी पढ़ें: ऑडी कंपनी का सेल्स एग्जीक्यूटिव गंगा में बहा, लापता

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप