Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand News: ITI गिरोह के 12 सदस्य पुलिस हिरासत में, मुख्य आरोपी की तलाश

    Updated: Wed, 25 Jun 2025 10:17 AM (IST)

    गिरोह के 12 सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। गोलीकांड का मुख्य आरोपित व उसका साथ फरार हैं। जिनकी तलाश में एसओजी व पुलिस की दो टीमें बा ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. बिड़ला स्कूल के पास गिरोह के एक सदस्य राजा ने कैटरिंग कारोबारी को मारी थी गोली 

    2. मारपीट की पुरानी रंजिश में आरोपित ने कार सवारों पर चलाई थी गोली, ईंट-पत्थरों से किया था हमला 

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कैंटरिंग कारोबारी को गोली मारने व उसके दो साथियों को ईंट-पत्थरों से लहूलुहान करने वाले आइटीआइ गिरोह के सदस्यों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। गिरोह के 12 सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। गोलीकांड का मुख्य आरोपित व उसका साथ फरार हैं। जिनकी तलाश में एसओजी व पुलिस की दो टीमें बाहरी राज्यों में दबिश दे रही हैं।

    पुलिस दावा कर रही है कि शीघ्र आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देर शाम पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। 23 जून को पंचायत घर के पास चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी भाष्कर बोरा शादी समारोह में कैंटरिंग का काम करता है। सोमवार को भाष्कर अपने साथी चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी नीरज भगत, हरीश महरा व गणेश दरम्वाल के संग आइ-20 कार से मुखानी की ओर जा रहा था। कार को नीरज भगत चला रहा था।

    बिड़ला स्कूल के पास अन्नू बिष्ट की दुकान पर पहुंचते ही बाइक सवार दो युवकों ने कार रुकवा दी। कार से भाष्कर के बाहर उतरते ही बाइक सवार राजा नाम के युवक ने पहली गोली हवा में चलाई। दूसरी गोली भाष्कर के पेट व तीसरी गोली पैर में मार दी थी। भाष्कर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद 20-30 युवक बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंच गए और ईंट-पत्थरों से कार पर हमला कर दिया।

    ईंट व पत्थरों से भाष्कर, हरीश व गणेश पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया था। भाष्कर को नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हैं।

    खबरें और भी

    कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पूछताछ के लिए कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपित व उसके साथी की तलाश है। उन्होंने बताया कि हमला पुरानी रंजिश पर हुआ।

    साप्ताहिक बाजार में भिड़े थे दोनों गुट

    पुलिस के अनुसार आइटीआइ गिरोह व घुड़दौड़ गिरोह के सदस्य वर्चस्व की लड़ाई को लेकर आमने-सामने आ गए थे। कुछ दिनों पहले साप्ताहिक बाजार में घुड़दौड़ा के लड़कों ने आइटीआइ गिरोह के एक सदस्य को पीट दिया था। तब गिरोह ने इसका बदला लेने की धमकी दी थी। सोमवार को मौका मिलते ही कार रोककर युवकों पर जानलेवा हमला किया गया।

    पुलिस आरोपितों के घर की कर सकती है कुर्की कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि पुलिस गिरोह के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी। बहरहाल आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस इस मामले में आरोपितों के घरों की कुर्की कर सकती है।

    पुलिस की दो टीमें आरोपितों की तलाश कर रही हैं। शीघ्र उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहर में शांति व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। कानून से खिलवाड़ करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

    -

    प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी।