यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शरद पूर्णिमा पर धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की 26वीं रथयात्रा, रथ की रस्सी खींच श्रद्धालुओं ने कमाया पुण्य
Jagannath Rath Yatra शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री मधुबन आश्रम की ओर से नगर में 26वीं भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Jagannath Rath Yatra: शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री मधुबन आश्रम की ओर से नगर में 26वीं भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने रथ के आगे झाड़ू लगाकार तथा रथ की रस्सी खींचकर पुण्यलाभ कमाया।
शनिवार को श्री मधुवन आश्रम में कार्यक्रम की शुरूआत सुबह की मंगल आरती से हुई। प्रात: 9:00 बजे भगवान जगन्नाथ बलदेव, सुभद्रा मैया, सुदर्शन चक्र को रथ पर आरूढ़ किया गया। जिसके बाद स्वामी कृष्णाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज, श्री भारत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य और आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास ने महा आरती की।
आश्रम से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आरंभ आश्रम के परमाध्यक्ष परमानंद दास महाराज व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर की।
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पूजा के बाद चढ़ाया छप्पन भोग
यात्रा की रवानगी से पूर्व शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जगन्नाथ भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना और छप्पन भोग चढ़ाया। उन्होंने भगवान बलदेव, सुभद्रा और श्रीकृष्ण की 26वीं झांकी निकालने पर मधुबन आश्रम को बधाई दी।
प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि रथ यात्रा का विशेष महत्व है, ऐसी मान्यता है कि रथ के आगे झाड़ू लगाने तथा रथ को रस्सी के सहारे खींचने से इस सांसारिक जीवन में दोबारा जन्म नहीं लेना पड़ता। भगवान उन्हें इस जन्म के बाद मोक्ष प्रदान करते हैं।
खबरें और भी
मधुबन आश्रम से शुरू हुई 26वीं रथयात्रा
मधुबन आश्रम से शुरू हुई 26वीं रथयात्रा का हरिद्वार व लक्ष्मण झूला मुख्य मार्ग पर विभिन्न व्यापारिक, समाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने पुष्प वर्षा के साथ विधिवत पूजा की गई। यात्रा में महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया। इसके अलावा राधा-माधव कीर्तन मंडली के भजनों की प्रस्तुति दी।
यात्रा में साधु-संत सहित नगर तथा आस-पास क्षेत्र से आए श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर नगर पालिका मुनिकीरेती के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, पूर्व अध्यक्ष की शिव मूर्ति कंडवाल, दीप शर्मा, गुरुद्वारा श्री हेमुकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्र जीत सिंह बिंद्रा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, नवीन अग्रवाल, नितिन गुप्ता, मानव जौहर, दिनेश कोठारी, जितेंद्र अग्रवाल, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अभिनव पाल, हर्ष कुमार, संदीप गुप्ता, चंद्रवीर पोखरियाल, राजेश सूद, दीप शर्मा, जयेंद्र रमोला, शैलेंद्र बिष्ट, राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।