विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, चार बाइकों की भिड़ंत से तीन की मौत और छह लोग घायल

Updated: Fri, 21 Aug 2026 11:38 PM (IST)

कलियर में कावड़ पटरी रोड पर देर रात चार बाइकों की भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइकों की भिड़ंत में तीन की मौत और छह लोग घायल।

बाइकों की भिड़ंत में तीन की मौत और छह लोग घायल।

HighLights

  1. कावड़ पटरी रोड पर चार बाइकों की भीषण भिड़ंत हुई।

  2. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

  3. छह गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी है।

संवाद सूत्र, कलियर। कावड़ पटरी रोड पर शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हो गया। जिसमें मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही कलियर और रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया है।। वहीं, तीन युवकों की मौके पर ही मौत होने की पुष्टि हुई है।

हादसे में मृतकों और घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सभी के नाम-पते की जानकारी जुटाने के साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच-पड़ताल कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात करीब 10:30 बजे रुड़की कलियर गंग नहर पटरी मार्ग पर बाजूहेड़ी के समीप चार बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की बाइक सवार उछाल कर सड़क पर जा गिरे। हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्ष्तिग्रस्त हो गई।

हादसा होते देख मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कलियर कोतवली पुलिस और सिविल लाइन कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने आननफानन में सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भेजा। सिविल अस्पताल में गंभीर रूप से घायल हुए तीन युवकों को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। वही छह घायलों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे में मरने वालों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं घायलों के बारे में भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस सभी वाहनों को कब्जे में लिया है इस दौरान यातायात भी बाधित रहा। पुलिस मृतक और घायलों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जिससे कि उनके स्वजन को सूचना दी जा सके।

कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि हादसा किस वजह से हुआ है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है घटनास्थल के आसपास लगे कैमरे को तलाशा जा रहा है। जिससे कि पता चल सके कि किस तरह से हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़: बछड़े को बचाने के चक्कर में नदी में गिरी महिला, 5 KM दूर मिला शव