Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की में दिल दहला देने वाला हादसा, अपने ही पिता की गाड़ी के नीचे आई तीन साल की मासूम; मौत

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 02:14 PM (IST)

    झबरेड़ा में एक दर्दनाक घटना में, अपने ही पिता की पिकअप की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। पिता गाड़ी पार्क कर रहा था, तभी बच्ची पीछे आ ...और पढ़ें

    पिकअप की चपेट में आकर तीन साल की बालिका की मौत। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    पिकअप की चपेट में आकर तीन साल की बालिका की मौत। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    HighLights

    1. झबरेड़ा में पिता की पिकअप से तीन साल की बच्ची की मौत

    2. गाड़ी पार्क करते समय हुई यह दर्दनाक दुर्घटना

    3. लखनौता चौराहा पर अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला

    संवाद सूत्र, झबरेड़ा (रुड़की) । कस्बा झबरेड़ा में एक तीन साल की बच्ची की मौत पिकअप की चपेट में आकर हो गई। दुर्घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

    कस्बा झबरेड़ा निवासी रवि कुमार पिकअप गाड़ी किराये पर चलाने का काम करता है। सोमवार की देर शाम वह घर पर आया और गाड़ी को खड़ी करने लगा। इसी बीच बिना बताए उसकी तीन साल की बेटी गाड़ी के पीछे आ गई। जिस पर वह पिकअप के पिछले टायर के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    बच्ची की चीख सुनकर अन्य लोग भी बाहर निकल गए। इसके बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पिता तो बेहद सदमे में है।

    पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    झबरेड़ा: उप्र के सहारनपुर जिले के ननौता थाना क्षेत्र के दादनपुर गांव निवासी रामफल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र नीरज कुमार बहादराबाद स्थिति एक कंपनी में नौकरी करता था।

    14 दिसंबर 2025 को उसका पुत्र झबरेड़ा रिश्तेदारी में जाने के लिए लखनौता चौराहा पर सड़क किनारे खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रहा था ।उसी समय किसी अज्ञात वाहन उनके बेटे को चपेट में ले लिया। जिससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको अस्पताल ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।