विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी मायके से वापस नहीं आई तो परेशान युवक ने लगा ली फांसी

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Sun, 05 Aug 2018 07:58 PM (IST)

रुड़की में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक पत्नी के मायके जाने के बाद से ही परेशान चल रहा था।

पत्नी मायके से वापस नहीं आई तो परेशान युवक ने लगा ली फांसी
पत्नी मायके से वापस नहीं आई तो परेशान युवक ने लगा ली फांसी

रुड़की, [जेएनएन]: खंजरपुर गांव में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में  लिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक कुछ दिन से परेशान चल रहा था।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के खंजरपुर गांव निवासी हिमांशु (19 वर्ष) पुत्र राजेश कुछ दिन से परेशान चल रहा था। शनिवार रात हिमांशु अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो हिमांशु कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। आनन-फानन परिजनों ने उसे नीचे उतारा और चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। 

पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन वहां कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर साधना त्यागी ने बताया कि पिछले साल युवक ने डी कॉलोनी निवासी एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। कुछ समय से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। मायके से न आने के चलते वह परेशान था।

यह भी पढ़ें: बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने मामूली बात पर खाया जहर

यह भी पढ़ें: ठेकेदार ने की खुदकुशी, दूसरे ठेकेदार को बताया जिम्मेदार

यह भी पढ़ें: अब परिवार को कभी परेशान नहीं करूंगा लिख युवक ने दी जान