Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Sun, 05 Aug 2018 08:36 PM (IST)

    कलियर पुलिस ने अपह्रत किशोरी को भगवानपुर कस्बे से बरामद करने के साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है ...और पढ़ें

    किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
    किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

    कलियर, [जेएनएन]: कलियर पुलिस ने दस दिन से अपह्रत किशोरी को भगवानपुर कस्बे से बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

    कलियर क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 साल की किशोरी 26 जुलाई को लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने पुहाना थाना भगवानपुर निवासी साजिद पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी।

    शनिवार देर शाम को मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपित को भगवानपुर के खानपुर चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर किशोरी को बरामद कर लिया। पूछताछ में साजिद ने बताया कि वह पास के एक कस्बे में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। कलियर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

    भारतीय सैन्य अकादमी में तैनात मेजर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

    यह भी पढ़ें: पहले युवती को प्यार में दिया धोखा, फिर हवालात जाते ही की शादी

    यह भी पढ़ें: दहेज हत्या के मामले में पति को दस साल की सजा