विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haridwar Lockdown: बिना मास्क सड़कों पर घूम रहे 20 लोगों पर कार्रवाई

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Updated: Sat, 25 Apr 2020 09:27 AM (IST)

बिना मास्क के सड़कों पर घूम रहे 20 लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान किए। वहीं लॉकडाउन के उल्लंघन में पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए 60 लोगों के वाहनों का चालान किया।

Haridwar Lockdown: बिना मास्क सड़कों पर घूम रहे 20 लोगों पर कार्रवाई
Haridwar Lockdown: बिना मास्क सड़कों पर घूम रहे 20 लोगों पर कार्रवाई

रुड़की, जेएनएन। बिना मास्क के सड़कों पर घूम रहे 20 लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान किए। वहीं, लॉकडाउन के उल्लंघन में पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए 60 लोगों के वाहनों का चालान किया। वहीं पुलिस ने लॉकडाउन में खुली तीन दुकाने भी बंद कराईं।

लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा,  जिन्होंने मास्क नहीं लगाया था। सड़क पर बिना मास्क के कई लोग पकड़े। शहर से लेकर देहात तक यह अभियान चलाया गया। 

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस, गंगनहर कोतवाली पुलिस, झबरेड़ा, भगवानपुर, मंगलौर और कलियर थाना पुलिस ने बिना मास्क के सड़क पर जा रहे 20 लोगों का चालान किया। साथ ही, पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 60 वाहनों का चालान किया। जिनमें 24 वाहन भगवानपुर तथा 16 वाहनों का चालान झबरेड़ा पुलिस ने किया। 

इसके अलावा अन्य जगहों पर भी 20 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने छह वाहन सीज भी किए। इसके अलावा सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में इमलीरोड पर लॉक डाउन के दौरान दो डेयरी और एक परचून की दुकान खुली हुई मिली। पुलिस ने इन तीनों दुकानों को बंद करा दिया। 

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर चार लोगों को पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया। एक पर लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान सड़क पर बेवजह घूमने वाले बाइक सवारों को जमकर फटकार लगाई। गली में बेवजह खड़े होने वाले लोगों को पुलिस ने फटकार लगाई। रामपुर चुंगी पर भी पुलिस ने बाइक सवारों को दूर तक दौड़ाया।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand lockdown का उल्लंघन करने पर पुलिस सख्त, 2112 पर मुकदमा; 9320 गिरफ्तार

दिल्ली से लौटे परिवार को किया क्वारंटाइन

लक्सर में दिल्ली से लौटे एक परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटाइन किया गया। बताया गया कि दिल्ली से एक परिवार लक्सर लौटा था। परिवार के सदस्यों ने इसकी जानकारी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी और वे सामान्य रूप से रहते रहे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान निर्माण कार्य में जुटे ठेकेदार और श्रमिक गिरफ्तार