विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजय भट्ट ने जगद्गुरु राज राजेश्वराश्रम से मुलाकात कर बताई सरकार की उपलब्धियां

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 15 Jun 2018 05:32 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंच कर जगद्गुरु राज राजेश्वराश्रम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उनसे केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर चर्चा की।

अजय भट्ट ने जगद्गुरु राज राजेश्वराश्रम से मुलाकात कर बताई सरकार की उपलब्धियां
अजय भट्ट ने जगद्गुरु राज राजेश्वराश्रम से मुलाकात कर बताई सरकार की उपलब्धियां

हरिद्वार, [जेएनएन]: भारतीय जनता पार्टी के संपर्क फॉर समर्थन अभियान के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंच कर जगद्गुरु राज राजेश्वराश्रम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उनसे केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर चर्चा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से जिस प्रकार केंद्र सरकार के चार वर्ष जनसेवा में बहुत अच्छे से व्यतीत हुए हैं। ऐसी केंद्र सरकार और उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार को आगे भी संतों के आशीर्वाद की आवश्यकता है। इस अवसर पर उन्होंने मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों की एक पुस्तिका भी जगद्गुरु को सौंपी। 

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा आज जगद्गुरु से आशीर्वाद लेकर वह अपने इस अभियान की शुरुआत हरिद्वार में कर रहे हैं। वह और प्रबुद्ध जनों से मिलकर पार्टी के लिए समर्थन मांगकर उन्हें यह विकास पुस्तिका सौंपेंगे। 

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और हरिद्वार जिला प्रभारी विनय रोहिला, जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ,जिला महामंत्री विकास तिवारी, जिला मंत्री राजीव भट्ट, कमलेश सिंघल, दीपक उप्रेती, दिनेश जोशी, सतीश शर्मा, राम सिंह बबलू आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: दून में नेशनल लॉ स्कूल, केदारनाथ में वाइफाई चौपाल

यह भी पढ़ें: बागियों की घर वापसी पर प्रीतम से सहमत नहीं किशोर

यह भी पढ़ें: धस्माना ने साधा सरकार पर निशाना, अधिकारियों का घेराव करेगी कांग्रेस