विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akshay Kumar: फिल्म की शूटिंग के लिए IIT रुड़की पहुंचे अक्षय कुमार, प्रशंसकों की उमड़ी भीड़

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Thu, 25 May 2023 02:53 PM (IST)

Akshay Kumar अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग आईआईटी रुड़की परिसर में बुधवार से शुरू होनी थी लेकिन मंगलवार रात ...और पढ़ें

फिल्म की शूटिंग के लिए IIT रुड़की पहुंचे अक्षय कुमार, प्रशंसकों की उमड़ी भीड़
फिल्म की शूटिंग के लिए IIT रुड़की पहुंचे अक्षय कुमार, प्रशंसकों की उमड़ी भीड़

रुड़की, जागरण संवाददाता। उत्तराखंड अपनी हसीन वादियों के लिए जाना जाता है। इन्हीं वादियों की वजह से फिल्म की शूटिंग के लिए यह एक्टर, एक्ट्रेस और डायरेक्टर की पहली पसंद है। इन दिनों भी बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार उत्तराखंड में ही हैं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के परिसर में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग चल रही है। संस्थान की मेन बिल्डिंग में फिल्म की शूटिंग के दृश्य फिल्माए जा रहे हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म के लिए जलियांवाला बाग के कुछ दृश्य दर्शाया जा रहे हैं। शूटिंग के लिए अक्षय कुमार के अलावा काफी संख्या में कलाकार यहां मौजूद हैं।

अक्षय कुमार की झलक पाने के लिए लगी लाइन

वहीं शूटिंग के बीच में अक्षय कुमार संस्थान की मेन बिल्डिंग के गेट से बाहर आए और वहां पर खड़े अपने कुछ प्रशंसकों से उन्होंने हाथ मिलाया। अक्षय कुमार को देखते ही उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हो गए। अक्षय कुमार की एक झलक पाने को संस्थान में सभी उत्सुक हैं। लोग गेट पर खड़े होकर अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, शूटिंग के दौरान संस्थान के मेन बिल्डिंग के गेट को बंद किया गया है।

आंधी-बारिश बनीं शूटिंग में रोड़ा

गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग आईआईटी रुड़की परिसर में बुधवार से शुरू होनी थी, लेकिन मंगलवार रात को आए आंधी-तूफान और बारिश के कारण मेन बिल्डिंग के बाहर लगाया गया सेटअप खराब हो गया था। जिसके चलते बुधवार को शूटिंग नहीं हो पाई थी और गुरुवार सुबह से शूटिंग शुरू हो सकी।

केदारनाथ गए थे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में हैं। उन्होंने सबसे पहले केदारनाथ धाम जाकर बाबा के दर्शन किए। बाबा के दरबार में पहुंच कर अक्षय कुमार ने मत्था टेका। उन्होंने अपनी फिल्म के लिए आशीर्वाद लिया। केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरकार की ओर से की गई सुविधाओं की उन्होंने तारीफ भी की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।