विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Updated: Mon, 25 Nov 2019 01:10 PM (IST)

कृष्णानगर नहर पर पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीन पर चढ़कर नारेबाजी की।

पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार, जेएनएन। कृष्णानगर नहर पर पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने निर्माण में जेसीबी मशीन पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता प्रेम शर्मा ने कहा कि पुलिया निर्माण में सरकारी धन का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से बजट को ठिकाने लगाने की नीयत से पुलिया का निर्माण किया गया है। जिस स्थान पर पुलिया बनी है। उसका कोई भी इस्तेमाल जनहित में नहीं है। 

उन्होंने शहरी विकास मंत्री पर भी सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कहा कि छोटी सी पुलिया 18 लाख में बनी है। कॉलोनाइजर को लाभ पहुंचाने की नीयत से इस पुलिया का निर्माण किया गया। हिमांशु बहुगुणा व सुमित भाटिया ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों के दबाव में अधिकारी गलत कार्यों को भी सही ठहरा रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव के बयान पर बवाल, विभिन्न संगठनों ने फूंका पुतला

वसीम सलमानी व हरद्वारी लाल ने कहा कि शहर की सड़कों के निर्माण अधर में लटके हुए हैं। हाईवे निर्माण नहीं हो पा रहा है। गंगा पर पुलिया का निर्माण चौबीस घंटे में ही कर दिया गया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की जांच की मांग भी की। प्रदर्शन करने वालों में शुभम अग्रवाल, दीपू कश्यप, विकास, रणवीर शर्मा, सन्नी, जितेंद्र ङ्क्षसह, सुमित बंसल, अनुज चौहान, सलीम, विजय गुप्ता, गौरव कौशिक, तेजपाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: योग गुरु बाबा रामदेव के बयान पर बवाल, दलित संगठनों ने उनके खिलाफ दी तहरीर