विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता हत्याकांड : अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पांच घंटे पूछताछ, SIT को सौंपे रिकार्डिंग के सुबूत

Published: Thu, 08 Jan 2026 08:43 PM (IST)

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवादित दावों और ब्लैकमेलिंग के आरोपों में अभिनेत्री उर्मिला सनावर आखिरकार हरिद्वार में एसआईटी के ...और पढ़ें

एसओजी कार्यालय में एसआइटी के सवालों का जवाब देती उर्मिला सनावर: जागरण

एसओजी कार्यालय में एसआइटी के सवालों का जवाब देती उर्मिला सनावर: जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवादित दावों और ब्लैकमेलिंग के आरोप में दर्ज मुकदमों में कई नोटिस और गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर आखिरकार गुरुवार को एसआइटी के सामने पेश हो गई।

एसआइटी ने कैमरों की बीच करीब पांच घंटे तक उर्मिला से सवाल-जवाब किए। उर्मिला ने सुबूत के तौर पर सुरेश राठौर से बातचीत की काल रिकार्डिंग ही नहीं सौंपी, बल्कि उनकी टाइमिंग भी बताई। उर्मिला ने अपना मोबाइल जल्द ही कोर्ट में जमा कराने का दावा किया है।

सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने पिछले दिनों पूर्व विधायक सुरेश राठौर से बातचीत के कई आडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया पर डाले थे। इन आडियो में चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका के तौर पर भाजपा नेताओं का नाम लिए जाने से मामला तूल पकड़ गया।

Urmila News1

इस प्रकरण में उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के खिलाफ बहादराबाद और झबरेड़़ा थाने में दो मुकदमें दर्ज हुए। जबकि उर्मिला के खिलाफ सुरेश राठौर व उनकी बेटी की ओर से ज्वालापुर और रानीपुर कोतवाली में पहले से दर्ज ब्लैकमेलिंग के मुकदमों में भी पुलिस हरकत में आ गई।

इन सभी मुकदमों में नोटिस व एक मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी होने और सहारनपुर, चंडीगढ़ तक छापेमारी की। फिर अचानक बुधवार को देहरादून पहुंचने के बाद उर्मिला सनावर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अपनी लीगल टीम के साथ हरिद्वार में एसआइटी के सामने पेश हुई।

रानीपुर एसओजी कार्यालय में करीब पांच घंटे तक उर्मिला सनावर से कैमरों के बीच सवाल-जवाब हुए। पूछताछ के बीच में कुछ सवालों का जवाब देने से पहले वह एसओजी कार्यालय से बाहर आकर अपने अधिवक्ता से भी मिली।

सूत्र बताते हैं कि मुख्य सुबूत के तौर पर उर्मिला ने अभी तक इंटरनेट मीडिया पर अपलोड की गई सभी आडियो क्लिप एसआइटी को सौंपी। हर आडियो क्लिप के साथ सुरेश राठौर से बातचीत का समय भी दिखाया। साथ ही यह भी बताया कि बातचीत के वक्त वह कहां मौजूद थी और सुरेश राठौर कहां थे।

Urmila News1

सुरेश और दुष्यंत देंगे बाकी सुबूत: उर्मिला

एसआइटी पूछताछ के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कहा कि मैंने सारे सवालों का जवाब दिया और सब सुबूत दिए हैं। बाकी सुबूत सुरेश राठौर और दुष्यंत गौतम देंगे। उर्मिला ने कहा कि दोनों लंगोटिया यार रहे हैं।

उर्मिला ने दोहराया कि वह अंकिता के परिवार के साथ खड़ी हैं। अंकिता पूरे देश की बेटी है। उर्मिला ने कहा कि पूरे उत्तराखंड को अंकिता के लिए न्याय की उम्मीद है और मैं उनकी उम्मीद पर खरा उतरूंगी। न्याय जरूर दिलाकर रहूंगी।

यह भी पढ़ें- अंकिता हत्याकांड के सबूत लेकर आई हूं.... उर्मिला सनावर ने दून में पत्रकारों से कही ये बात, वीडियो हो रहा वायरल

यह भी पढ़ें- अंकिता हत्याकांड : इंटरनेट मीडिया पर प्रकट हुई उर्मिला सनावर, देहरादून व हरिद्वार पुलिस को फिर छकाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।