विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भगवानपुर: मात्र 20 मिनट की बारिश में तालाब बनी दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे की सर्विस रोड, रेंगते रहे वाहन

Published: Mon, 29 Jun 2026 05:34 PM (GMT+05:30)

भगवानपुर में 20 मिनट की बारिश से दिल्ली-देहरादून हाईवे की सर्विस रोड तालाब बन गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।

भगवानपुर क्षेत्र के किशनपुर गांव में सर्विस रोड पर हुआ जलभराव। जागरण

भगवानपुर क्षेत्र के किशनपुर गांव में सर्विस रोड पर हुआ जलभराव। जागरण 

HighLights

  1. 20 मिनट की बारिश में हाईवे सर्विस रोड पर जलभराव

  2. किशनपुर गांव में वाहन रेंगते रहे, राहगीरों को परेशानी

  3. वर्षा से आम, गन्ना और बाजरा जैसी फसलों को लाभ

संवाद सूत्र, भगवानपुर। 20 मिनट की वर्षा में ही दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड किशनपुर गांव में तालाब में तब्दील हो गई।

नतीजतन, वाहन चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। वाहन बेहद धीमी गति में संचालित किए गए।

इस गांव में लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है। निकासी के अभाव के कारण अक्सर यहां पर वर्षा के दौरान जलभराव हो जाता है।

लगातार शिकायत करने के बाद करीब दस दिन पहले एनएचएआइ की ओर से नाला निर्माण काम भी शुरू करा दिया गया था।

हालांकि, सोमवार दोपहर में हुई वर्षा से एक बार फिर हालात बदतर हो गए। सर्विस रोड पर जलभराव होने के कारण वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई। आलम यह था कि वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे।

हालांकि, कुछ बच्चे इस पानी में नहाते हुए भी दिखाई दिए। वाहन चालकों का कहना है कि इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए।

हर बार वर्षा होने पर वाहन चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत राहगीरों को होती है। कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

वर्षा से फसलों को मिला लाभ

क्षेत्र में हुई वर्षा से फसलों को लाभ मिला है। कई क्षेत्रों में बिजली कटौती के कारण फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही थी।

ऐसे में किसान वर्षा का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को हुई इस वर्षा से आम, गन्ना व बाजरा आदि की फसलों को लाभ पहुंचने की बात कही जा रही है।

हालांकि, किसानों को और अधिक समय तक वर्षा होने की उम्मीद थी। फिर भी यह वर्षा किसानों के चेहरे पर मुस्कान ले आई।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जल्द दस्तक देगा मानसून, बारिश और आंधी का येलो अलर्ट

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मानसून की उल्टी गिनती शुरू, भारी बारिश के साथ देगा दस्तक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।