विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने की सीबीआइ जांच की मांग Haridwar News

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Fri, 07 Feb 2020 09:47 PM (IST)

भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और आर्य समाज सार्वदेशिक वैदिक यतीमंडल के प्रधान स्वामी यज्ञमुनि ने प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की सीबीआइ जांच कराने की मांग की है।

भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने की सीबीआइ जांच की मांग Haridwar News
भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने की सीबीआइ जांच की मांग Haridwar News

हरिद्वार, जेएनएन। हरिद्वार ग्रामीण के भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और आर्य समाज सार्वदेशिक वैदिक यतीमंडल के प्रधान स्वामी यज्ञमुनि ने प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की सीबीआइ जांच कराने की मांग की है। उन्होंने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर गुरुकुल महाविद्यालय की एक हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति को खुर्द बुर्द करने और इसे हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की जांच के लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही। 

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की सीबीआइ, सीबीसीआडी, एसआइटी या सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराई जाए। विधायक यतीश्वरानंद ने कहा वह आर्य समाज से हैं, जनसेवा के लिए राजनीति को माध्यम चुना है। कहा कि यदि कोई उनके गुरुकुल महाविद्यालय सभा कार्यकारिणी में होने पर सवाल उठाता है तो वह किसी ऐसे व्यक्ति को खोजकर लाएं, जो आर्य समाज की रक्षा को समर्पित हो। वह एक मिनट में अभी इस पद को छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि 2016 में हमारी कार्यकारिणी पांच साल के लिए बनी थी जो आज भी वजूद में है।

दूसरे पक्ष गलत तर्क दे रहा है। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि गुरुकुल महाविद्यालय में कोई तीसरा पक्ष नहीं आएगा। इस मामले में दो पक्ष एक वह स्वयं और दूसरे सभा प्रधान योगेंद्र ङ्क्षसह चौहान थे। वहीं, प्रधान स्वामी यज्ञमुनि ने आरोप लगाया कि शहरी विकास मंत्री व उनके इशारे पर काम करने वालों को आर्य समाज के सिद्धांतों को लेकर स्थापित गुरुकुल की एक इंच जमीन भी कब्जाने नहीं दिया जाएगा। दूसरे पक्ष की अंतरंग सभा की कार्यकारिणी को फर्जी और अमान्य बताते हुए उन्होंने कहा कि एसडीएमआइटी के संचालक अनिल गोयल छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपित हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस सेना के लिए भेजेगी 100 जोड़ी स्नो बूट्स Dehradun News

परिसर में स्वामी दर्शनानंद की पुण्यभूमि पर उनके नाम का दुरुपयोग करने की किसी को इजाजत नहीं है। अब यदि ऐसा हुआ तो अनिल गोयल सीधे जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए वैधानिक कारवाई की जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान आर्य समाज के संन्यासी स्वामी विश्वानंद, मुख्य अधिष्ठाता बलवंत सिंह चौहान, यशवीर सिंह आर्य आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने शहरी विकास मंत्री के खिलाफ खोला मोचा Haridwar News