विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुड़की नगर निगम चुनाव में भाजपा से बागी गौरव गोयल महापौर निर्वाचित

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 25 Nov 2019 07:54 AM (IST)

रुड़की नगर निगम के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भाजपा से बगावत कर महापौर पद पर मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी गौरव गोयल निर्वाचित हुए।

रुड़की नगर निगम चुनाव में भाजपा से बागी गौरव गोयल महापौर निर्वाचित
रुड़की नगर निगम चुनाव में भाजपा से बागी गौरव गोयल महापौर निर्वाचित

रुड़की, जेएनएन। रुड़की नगर निगम के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भाजपा से बगावत कर महापौर पद पर मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी गौरव गोयल निर्वाचित हुए। गौरव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी रिशु राणा को 3451 मत से हराया है। जबकि, भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता 19142 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। पूर्व सांसद एवं बसपा प्रत्याशी राजेंद्र बाडी समेत सात प्रत्याशी जमानत नहीं बचा पाए। बाडी को 4575 मतों पर संतोष करना पड़ा। पार्षदी में भी निर्दलीयों का जलवा रहा। 40 सदस्यीय बोर्ड में 19 पार्षद निर्दलीय जीतकर आए हैं। भाजपा की झोली में 18 पार्षद आए हैं। जबकि कांग्रेस दो और बसपा ने एक पार्षद पद जीतकर लाज बचाई। 

रुड़की नगर निगम के चुनाव में महापौर और पार्षद पदों के लिए 22 नवंबर को वोट डाले गए थे। कांग्रेस, भाजपा एवं बसपा समेत 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें से केवल तीन ही जमानत बचा पाए। रविवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई, जो रात सवा नौ बजे तक चली। मतगणना चार चरणों में पूरी हुई। भाजपा से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी गौरव गोयल ने पहले चक्र में 8342 वोट लेकर बढ़त बना ली थी।

 

यह भी पढ़ें: जीत के जश्न में डूबे प्रतिनिधि ने फाड़ दिए विधायक के कपड़े, विधायक जी की भी छूटी हंसी

इस चक्र में भाजपा उम्मीदवार मयंक गुप्ता को 6647 और कांग्रेस के रिशु राणा 5110 वोट मिले। इसके बाद के तीनों चक्रों में गौरव गोयल ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। उन्होंने कुल 29080 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी रिशु राणा को 3451 वोट से हराया। रिशु राणा को 25629 मत मिले। भाजपा के मयंक गुप्ता को 19142 मत लेकर तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

यह भी  पढ़ें: महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर बोले हरीश रावत, गवर्नर ने की केंद्रीय सत्ता की गुलामी