विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की में भाकियू रोड गुट की महापंचायत आज, स्कूलों की छुट्टी... शहर में ट्रैफिक प्लान लागू

Published: Wed, 28 Oct 2026 11:20 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 10:52 AM (IST)

रुड़की में भाकियू रोड गुट की महापंचायत में किसानों ने इकबालपुर चीनी मिल के बकाया भुगतान न होने तक बिजली, ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। जागरण संवाददाता, रुड़की: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) रोड की महापंचायत में किसानों ने ऐलान किया कि जब तक इकबालपुर चीनी मिल का भुगतान नहीं हो जाता है तब तक किसान बिजली, बैंक, सहकारिता एवं गन्ना विभाग का बकाया चुकता नहीं करेगा।

अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बिजली का कनेक्शन काटने के लिए यदि टीम गांव में जाएगी तो उसको बंधक बनाया जाएगा। किसी भी कीमत पर अब किसान चुप नहीं बैठेगा। वहीं एडीएम ने दो दिन में वार्ता कर किसानों की अधिकांश समस्याओं के हल करने की बात कही।

बुधवार को सुबह से ही किसान रुड़की में एसबीआइ रोड पर जुटना शुरू हो गए थे। दोपहर दो बजे भाकियू रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्ाली लेकर पहुंच गए और महापंचायत शुरू की गई। इस दौरान स्कूलों की छुट्टी जल्दी कर दी गई।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि आज किसान को सबसे अधिक प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। इकबालपुर चीनी मिल पर किसानों का डेढ़ सौ करोड़ रुपये का बकाया हैं लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है। किसान का यदि बिजली का बिल 10 या 20 हजार रुपये बकाया हो गया तो उसका कनेक्शन काटा जा रहा है। केबल एवं ट्रांसफार्मर उतार लिया जा रहा है।

किसान के खिलाफ बिजली चोरी के झूठे मुकदमे लिखवाने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि अब किसान जब तक भुगतान नहीं मिलता है तब तक तक बैंक, सहकारी समिति, तहसील एवं ऊर्जा निगम का बकाया नहीं देगा। उन्होंने कहा कि चकबंदी विभाग पूरी तरह से माफिया के चंगुल में है। भू माफिया लगातार पनप रहे हैं। सरकार की ओर से भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष कुंवर संजीव कुशवाह ने कहा कि लगातार स्मार्ट मीटर के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। वाहन चेकिंग के नाम पर हरिद्वार जिले में सबसे अधिक उत्पीड़न है। जिले के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदीप त्यागी के संचालन में आयोजित महापंचायत में विकास शर्मा, गजेन्द्र चौधरी, राकेश लौहान कारी शहजाद, अनीश प्रधान, रियासत प्रधान आदि ने विचार व्यक्त किए।

एडीएम ने मांगा दो दिन का समय

रुड़की: अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी किसानों के बीच में पहुंचे। जिसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, सहायक गन्ना आयुक्त कपिल मोहन, तहसीलदार विकास अवस्थी, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा, अनूप सैनी, एसडीएम भगवानपुर देवेन्द्र नेगी आदि मौजूद रहे। एडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर दो दिन बाद अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई है। बैठक में उनकी समस्याओं को हल किया जाएगा।

रागनी गाकर बांधा शमा

रुड़की: भाकियू रोड गुट की महापंचायत में दो भाईयों ने रागनी गाकर समा बांधा दिया। दुनिया में कोई ना समझे दर्द किसान का, अन्न उगाकर जो पेंट भरे पूरे हिन्दुस्तान का। इसके अलावा जब तक दुखी किसान रहेगा धरती पर तूफान रहेगा, इस दौरान किसानों ने रागनी में अपनी पीड़ा बयां करने पर कलाकारों को सम्मानित किया।

दिवंगत राष्ट्रीय प्रवक्ता को दी गई श्रद्धांजलि

रुड़की: भाकियू रोड गुट की पंचायत का संचालन लंबे समय से राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र सिंह रोड ही करते रहे हैं। मंच संचालन में वह ऐसा समा बांधते थे कि किसान जमे रहते थे। करीब दो माह पूर्व बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। महांपचायत में संबोधन करने वालों ने उनको याद किया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।