विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वारः फैक्ट्री में पांच घंटे तक उठते रहे आग के शोले

By BhanuEdited By:
Updated: Sun, 14 May 2017 06:00 AM (IST)

सिडकुल क्षेत्र के सेक्टर 12 में गत्ता बनाने की फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया।

हरिद्वारः फैक्ट्री में पांच घंटे तक उठते रहे आग के शोले
हरिद्वारः फैक्ट्री में पांच घंटे तक उठते रहे आग के शोले

हरिद्वार, [जेएनएन]: सिडकुल क्षेत्र के सेक्टर 12 में गत्ता बनाने की फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया। 

सुबह करीब पौने पांच बजे आनंद प्रिंट पैक फैक्ट्री में अचानक धुआं उठने लगा। आग लगते ही सभी लोग बाहर आ गए। फैक्ट्री के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर जब फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। आसमान में आग की लपटें ही नजर आ रही थीं। 

सिडकुल, हरिद्वार मायापुर से पहुंचे अग्निशमन वाहनों के जरिये आग बुझाने में दमकल कर्मी जुटे रहे। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

एसएसपी कृष्ण कुमार वीके सहित सिडकुल पुलिस भी मौके पर पर पहुंची। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी आरएस खाती ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: स्कूल में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

यह भी पढ़ें: घर में सो रहे भाई-बहन संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे

यह भी पढ़ें: कार में लगी आग और दरवाजा हुआ लॉक, ऐसे बची दो जान