विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की में नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला, दो आरोपित अरेस्ट

Published: Sun, 08 Feb 2026 03:10 PM (IST)

नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और उसका वीडियो प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को ...और पढ़ें

पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। Jagran

पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। Jagran

HighLights

  1. अश्लील वीडियो कर दी वायरल

जागरण संवाददाता, रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और उसका वीडियो प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपित मेहरबान और अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया।

रुड़की सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला का पति ईंट भट्टे पर काम करता है। करीब छह माह पहले वह काम के लिए कोटद्वार गया था। इसी दौरान उसका दोस्त उसके घर पर आया। घर पर उसकी पत्नी मौजूद थी।

दोस्त ने उसकी पत्नी को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। आरोपित ने उसमें कुछ नशीली चीज मिलाई थी। नशा होने पर आरोपित ने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया। आरेाप है कि इन्होंने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी दौरान उनकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

एक आरोपित वीडियो प्रसारित करने का डर दिखाकर उसके साथ बार बार दुष्कर्म करता रहा। महिला जब परेशान हो गई तो उसने उसकी बात मानने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज हुए आरोपित मेहरबान ने उसकी वीडियो प्रसारित कर दी। जब महिला को इसका पता चला तो पुलिस से शिकायत की गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।