विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार में स्पेनिश नागरिक से मोबाइल और आठ हजार रुपये ठगे

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 03 Aug 2017 01:07 PM (IST)Updated: Thu, 03 Aug 2017 08:52 PM (IST)

हरिद्वार में किराये पर बाइक दिलाने के नाम पर विदेशी नागरिक से मोबाइल और आठ हजार रुपये ठगने का एक ...और पढ़ें

हरिद्वार में स्पेनिश नागरिक से मोबाइल और आठ हजार रुपये ठगे
हरिद्वार में स्पेनिश नागरिक से मोबाइल और आठ हजार रुपये ठगे

हरिद्वार, [जेएनएन]: किराये पर बाइक दिलाने के नाम पर विदेशी नागरिक से मोबाइल और आठ हजार रुपये ठगने का एक मामला सामने आया है। विदेशी नागरिक ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज कराया है।

लेहाऊस टेरागोना स्पेन निवासी पाऊ पुत्र दिहारा 31 जुलाई को सुबह हरिद्वार आए थे। पाऊ ने चित्रा टाकिज वाली गली में धर्मशाला में कमरा लिया था। 31 जुलाई की पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे पाऊ हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन में पाऊ की मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने अपना नाम सुलम बताया।

 

दोनों के बीच करीब दो घंटे बातचीत हुई। बताया गया  कि पाऊ ने युवक से ऋषिकेश घूमने और वहां जाने के लिए बाइक उपलब्ध कराने की बात कही। इस पर युवक ने पाऊ को बताया कि हरिद्वार में बाइक मिल जाएगी, लेकिन विदेशी नागरिक के नाम पर बाइक लेने पर अधिक रुपये लिए जाएंगे। युवक ने पाऊ को बताया कि वह अपने नाम पर बाइक किराये पर लेगा। इसके बदले युवक ने पाऊ से आठ हजार रुपये और मोबाइल ले लिया। 

 

कुछ देर बाद युवक ने आने की बात कही, जबकि पाऊ स्टेशन परिसर में ही उसका इंतजार करता रहा है। दोपहर चार बजे तक युवक के नहीं आने पर पाऊ धर्मशाला चला गया। रात तक युवक के नहीं लौटने पर पाऊ को ठगी का आभास हुआ। इस पर बुधवार को पाऊ ने शहर कोतवाली पहुंचकर दारोगा दिनेश कुमार से मुलाकात कर तहरीर दी। पुलिस ने सुलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

सीओ सिटी प्रकाश चंद देवली ने बताया कि सुलम नाम सही है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पाऊ ने कैमरे से सुलम का फोटो खींचा है। इसकी मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

 यह भी पढ़ें: साइबर ठगों ने 1417 कार्ड का चुराया था डाटा, 120 खातों से उड़ाई रकम

यह भी पढ़ें: 200 लोगों को बनाया ठगी का शिकार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे  

यह भी पढ़ें: पुलिस के रडार पर साइबर ठगों के संभावित ठिकाने, सरगना की तलाश तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।