Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गाश्रम में तीन दिवसीय द बीटल्स द गंगा फेस्टिवल का किया उद्घाटन; विकास के लिए बताया मील का पत्थर

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 06:39 PM (GMT+05:30)

    ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में तीन दिवसीय द बीटल्स द गंगा फेस्टिवल का पहली बार स्वर्गाश्रम (ऋषिकेश) में आयोजन किया गया। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर ...और पढ़ें

    The Beatles, The Ganga Festival: मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गाश्रम में तीन दिवसीय द बीटल्स द गंगा फेस्टिवल का किया उद्घाटन
    The Beatles, The Ganga Festival: मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गाश्रम में तीन दिवसीय द बीटल्स द गंगा फेस्टिवल का किया उद्घाटन

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। The Beatles, The Ganga Festival: स्वर्गाश्रम क्षेत्र में तीन दिवसीय द बीटल्स द गंगा फेस्टिवल का पहली बार स्वर्गाश्रम (ऋषिकेश) में आयोजन किया गया। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने महोत्सव का उद्घाटन करते हुए इस कार्यक्रम को क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। फेस्टिवल में संगीत प्रस्तुतियों के साथ स्थानीय उत्पादन और व्यंजनों की भी धूम रही।

    सीएम धामी ने 'द बीटल्स द गंगा फेस्टिवल' का किया उद्घाटन

    शुक्रवार को जानकी सेतु के निकट वेद निकेतन घाट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने 'द बीटल्स द गंगा फेस्टिवल' का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में पहचान रखती है। बीट्स के सदस्यों ने इसी भूमि से प्रेरित होकर पूरे विश्व को एक अध्यात्म और संगीत का एक नया संदेश देने का काम किया था। हम पुन: उस चेताना का जागृत करने का प्रयास कर रहे हैं, जो गंगा घाटी में प्रेरणा का स्रोत रहा।

    सीएम ने कहा कि योग और मनोसाधना से मानव जीवन में उत्कृष्टता और संपूर्णता प्राप्त की जा सकती है। हमारे देश की महान संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की संस्कृति रही है और इसी अवधारणा ने हमारी संस्कृति को महान बनाया। हमारे देश के महापुरुषों ने मानव समाज को एक जुट और एक सूत्र में पिराने का काम किया।

    राष्ट्र की एकता के लिए सद्भावना की जरूरत- धामी

    अध्यात्म और ज्ञान का प्रचार प्रसार कर लोगों के हृदय में करुणा और सद्भावना लाने का काम किया। राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए सद्भावना की जरूरत है। एकता की भावना को मजबूत करना पड़ेगा, इससे हम देश को मजबूत और शक्तिशाली बना सकते हैं। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    पीएम मोदी की अगुवाई में दुनिया में बढ़ रहा भारत का मान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान व सम्मान बढ़ रहा है। वह दिन दूर नहीं जब हम पुन: विश्व गुरु के पद पर आसीन होंगे। आज दुनिया के भीरत कोई भी घटना होती है दुनिया भारत की ओर आसा भरी नजर से देखती है। कहा कि जी 20 का सम्मेलन की चर्चा पूरी दुनिया में हुई। पूरी दुनिया ने भारतीय संस्कृति को नजदीक से देखा।

    पीएम ने देश को शक्तिशाली बनाने का एलान किया - सीएम

    सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का देश को शक्तिशाली बनाने का आह्वान जारी है। इससे देश सुरक्षित होगा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। देश के लोगों की भागीदारी को राष्ट्र की प्रगति में जोड़ने का काम किया है। प्रत्येक व्यक्ति को देश के विकास में और विकास की यात्रा में सहभागी बनना है। उस पथ का सारथी बनकर यात्रा के साथ चलते जाना है। उन्होंने कहा कि बीटल्स महोत्सव ऋषिकेश तथा आसपास के क्षेत्र को पर्यटन व अध्यात्म के रूप में एक नई पहचान देने का काम करेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रेणू बिष्ट ने भी विचार व्यक्त किए।

    योग मेडिटशन व पर्यटन समेत नमामि गंगे कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

    कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी पौड़ी डा. आशीष चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में योग, मेडिटेशन, पर्यटन के अतिरिक्त नमामि गंगे पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पश्चिमी देशों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिसमें बीटल्स से संबंधित योग, ध्यान के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।

    कार्यक्रम में रहे उपस्थित

    कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, महापौर अनीता ममगाईं, नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, डिप्टी कलक्टर पौड़ी की स्मिता परमार, यमकेश्वर के उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल भी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें - Kedarnath Dham: उपराष्ट्रपति ने किए बाबा केदार के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा; देखें तस्वीरें

    यह भी पढ़ें - पीएम मोदी के दौरे के बाद पिथौरागढ़ की यात्रा को लेकर लोगों में बढ़ी उत्सुकता, इस सीजन में करें इन खूबसूरत वादियों की सैर