विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम रावत ने की जनता से अपील, कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत कराएं जब्त

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 12 Nov 2018 07:21 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 13 Nov 2018 08:59 AM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता से अपील की है कि वे कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त करा दें।

सीएम रावत ने की जनता से अपील, कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत कराएं जब्त
सीएम रावत ने की जनता से अपील, कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत कराएं जब्त

हरिद्वार, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराएं। बदले में वह जनता से किए गए तमाम वादे निभाएंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को कनखल चौक बाजार में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

कनखल में आयोजित चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का वादा दोहराते हुए कहा कि हरिद्वार को बिजली के तारों से मुक्ति दिलाने और घर-घर पाइप से गैस पहुंचाने का काम शुरू हो चुका है। हजारों करोड़ की योजनाएं धरातल पर तभी उतर सकती हैं, जब छोटी सरकार भी भाजपा की हो। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेसी अपनी 30 मिनट की जनसभा में 20 मिनट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 10 मिनट मुझे गालियां देते हैं।

प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय नगर निगम में वेतन तक के लाले रहे हैं। भाजपा सरकार निकायों को खूब बजट देकर विकास करा रही है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी अन्नू कक्कड़ व शिवालिकनगर से चेयरमैन प्रत्याशी राजीव शर्मा ने भी लिए वोट मांगे।  सभा को प्रदेश महामंत्री खजान दास, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व महापौर मनोज गर्ग, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, उज्जवल पंडित ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा कनखल मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मनवाल, आशुतोष शर्मा, राजीव पुरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा सहित कनखल क्षेत्र के पार्षद प्रत्याशी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री समय के पाबंद, प्रत्याशी लेटलतीफ

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को करीब दो बजे सभा को संबोधित करना था। सीएम करीब पौने दो बजे हरिद्वार पहुंच गए, लेकिन दोपहर ढाई बजे तक भी प्रत्याशी समर्थकों को लेकर जनसभा में नहीं पहुंचे। जिस कारण करीब पौने तीन बजे तक आधे से अधिक कुर्सियां खाली रहीं। कुर्सियां भरने और भीड़ होने तक सीएम को मध्य हरिद्वार के होटल में रोके रखा गया। भीड़ जुटने पर करीब 03:25 मिनट पर सीएम जनसभा में पहुंचे।

मदन-अन्नू के कटआउट ने खींचा ध्यान

कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ भवनों को भाजपा प्रत्याशियों के बैनर पोस्टरों से पाट दिया। मंच के सामने एक छत पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और महापौर प्रत्याशी अन्नू कक्कड़ का कट आउट लगाया गया। सीएम ने अन्नू कक्कड़ को भावी महापौर कहकर संबोधित किया। 

विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों को रोका

मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेसियों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने करीब 200 मीटर पहले ही उन्हें रोक दिया। कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ बेरिकेडिंग कर दी गई थी। कांग्रेस नेता शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता सतीघाट की ओर से कार्यक्रम स्थल की ओर जाने लगे। पुलिस ने बेरिकेडिंग पर ही उन्हें रोक दिया। हालांकि सरकार और भाजपा विरोधी नारेबाजी की गूंज सीएम के मंच तक सुनाई दी। कांग्रेसियों का शोर दबाने के लिए भाजपा नेताओं ने प्रचार वाहन का रुख कांग्रेसियों की तरफ कर दिया और लाउडस्पीकर चला दिया।

यह भी पढ़ें: स्थानीय निकाय चुनावः आठ बागी नेताओं को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला

यह भी पढ़ें: अनुशासनहीनता पर भाजपा और कांग्रेस सख्त, निष्कासन का सिलसिला जारी

यह भी पढ़ें: भाजपा ने विधान सभाओं में भेजे सात प्रचार रथ, सीएम के दौरे में बदलाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।