विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाइक में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट होने पर कंपनी और एजेंसी पर लगा जुर्माना

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Fri, 22 Nov 2019 06:21 PM (IST)

बाइक में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट पर जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम ने सुनवाई करते हुए स्थानीय वाहन एजेंसी के प्रबंधक और मेसर्स बजाज ऑटो लिमिटेड के प्रबंधक पर जुर्माना लगाया।

बाइक में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट होने पर कंपनी और एजेंसी पर लगा जुर्माना
बाइक में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट होने पर कंपनी और एजेंसी पर लगा जुर्माना

हरिद्वार, जेएनएन। बाइक में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट होने के मामले में जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम ने सुनवाई की। साथ ही स्थानीय वाहन एजेंसी मेसर्स एसपी ऑटो मोबाइल्स के प्रबंधक और मेसर्स बजाज ऑटो लिमिटेड के प्रबंधक को बाइक की कीमत 73 हजार 562 रुपये, पर छह फीसद वार्षिक ब्याज और वाद खर्च के रूप में दो हजार रुपये शिकायतकर्ता को अदा करने के आदेश दिए हैं। 

दरअसल, ग्राम खटका रुड़की निवासी शिकायतकर्ता जगदीश पाल पुत्र जगनपाल ने स्थानीय एजेंसी एसपी ऑटो मोबाइल्स पूर्वावली रुड़की और मेसर्स बजाज ऑटो लिमिटेड पुरानी मुंबई के प्रबंधक के खिलाफ एक शिकायत फोरम में दायर कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उन्होंने तीन मई 2018 को स्थानीय एजेंसी से एक बाइक पल्सर कीमत 73 हजार 562 रुपये में खरीदी थी। कुछ दिनों तक सही चलने के बाद बाइक में किसी कमी के कारण वायरिंग शॉर्ट पर इंजन जल्दी गर्म होने लगा, जिसे स्थानीय एजेंसी ने ठीक करके दे दिया था। 

थोड़े दिन के बाद बाइक में फिर वही समस्या पैदा हो गई थी, शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि माह जुलाई 2018 से बाइक एजेंसी पर ही खड़ी हुई है। अभी तक भी एजेंसी प्रबंधक ने नई बाइक अथवा कीमत देने की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें: अब फर्जी तरह से निकली धनराशि लौटाएगा बैंक, पढ़िए पूरी खबर Dehradun News

इसके बाद शिकायतकर्ता के भेजे गए नोटिस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की थी। शिकायत पर सुनवाई के बाद उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष कंवर सैन और सदस्य अंजना चड्ढ़ा, विपिन कुमार ने वाहन एजेंसी मेसर्स एसपी ऑटो मोबाइल्स और मेसर्स बजाज ऑटो लिमिटेड पुरानी मुंबई के प्रबंधकों को उपभोक्ता सेवा में कमी करने का पाया है। 

यह भी पढेें: ट्रैवल कंपनी पर 20 हजार का जुर्माना, सदस्यता को लिए रुपये लौटाने के भी आदेश Dehradun News