विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ससुराल जाने से मना करने पर पत्नी को चाकू से गोदा, फिर खुद पर भी किए कई वार

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Wed, 30 Oct 2019 05:39 PM (IST)

हरिद्वार में पति ने पत्नी को चाकू से गोद दिया। इसके बाद पति ने खुद पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर हालत में दोनों को हायर सेंटर भेजा गया है।

ससुराल जाने से मना करने पर पत्नी को चाकू से गोदा, फिर खुद पर भी किए कई वार
ससुराल जाने से मना करने पर पत्नी को चाकू से गोदा, फिर खुद पर भी किए कई वार

भगवानपुर, जेएनएन। ससुराल जाने से इनकार पर पति ने पत्नी को चाकू से गोद दिया। इसके बाद पति ने खुद पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर हालत में दोनों को हायर सेंटर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि आपसी कलह के चलते महिला करीब छह माह से मायके में रह रही थी। इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

दरअसल, भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोढ़ा गांव निवासी शायरा बानो का विवाह करीब दस साल पहले क्षेत्र के ही  सिकंदरपुर गांव निवासी जमील से हुआ था। उनके तीन बच्चे है। बताया जा रहा है कि पति के नशे की लत को लेकर कई बार दोनों के बीच विवाद हो चुका है। इसी विवाद को लेकर करीब छह माह से शायरा बानो सिकरोढ़ा गांव स्थित अपने मायके में रह रही है। बुधवार की सुबह जमील अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था। उसने पत्नी को साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पहले जमील ने उसकी पिटाई की और इसके बाद अपने साथ कपड़े में छिपाकर लाए चाकू से उसपर हमला बोल दिया। 

आरोपित ने पत्नी के पेट और अन्य जगहों पर चाकू से कई वार किए। महिला के शोर मचाने पर परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस बीच आरोपित ने खुद पर भी चाकू से कई वार कर डाले, जिससे वह भी घायल हो गया। दोनों को लहुलुहान हालत में देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ऋषिकेश के एम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। भगवानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढें: चुनावी रंजिश के चलते की गई हत्या में ग्राम प्रधान का भाई गिरफ्तार Dehradun News

एंबुलेंस समय से पहुंचने पर मिल सका प्राथमिक उपचार

सिकरोढ़ा घर में शायरा बानो के घर हुई चाकूबाजी की घटना के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस के आने से पहले ही लोगों ने एंबुलेंस 108 को भी फोन किया था। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची थी। जिसके चलते घायलों को समय से प्राथमिक उपचार मिल सका। 

यह भी पढ़ें: पिता-पुत्र ने डीजी व्यापारी के सिर पर मारी लोहे की रॉड, हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज