विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमिका से मिलने गया युवक, किसी ने बना दिया वीडियो; परिजनों में विवाद के बाद हुआ संघर्ष

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Tue, 21 May 2019 03:54 PM (IST)

युवती से प्रेम संबंधों को लेकर लक्सर के खड़ंजा गांव में दो परिवारों के बीच संघर्ष हो गया। इस मामले में चार लोग घायल हुए। सभी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रेमिका से मिलने गया युवक, किसी ने बना दिया वीडियो; परिजनों में विवाद के बाद हुआ संघर्ष
प्रेमिका से मिलने गया युवक, किसी ने बना दिया वीडियो; परिजनों में विवाद के बाद हुआ संघर्ष

हरिद्वार, जेएनएन। युवती से प्रेम संबंधों को लेकर लक्सर के खड़ंजा गांव में दो परिवारों के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान जहां एक पक्ष ने हवाई फायरिंग की, वहीं दूसरे पक्ष ने भी जमकर पथराव किया। इसमें दोनों तरफ के लोगों को चोटें लगी हैं। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कराने के लिए भिजवा दिया है।

लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी एक युवक दूध का कारोबार करता है। बताया गया है कि पड़ोस की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले दिनों युवती घर पर अकेली थी। इस दौरान युवक प्रेमिका से मिलने उनके घर गया था। परिवार के किसी युवक ने अपने मोबाइल से उसकी विडियो बना ली। बाद में विडियो वायरल हो गया।

मंगलवार सुबह इसी बात पर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों में संघर्ष हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने जहां तमंचो से कई राउंड हवाई फायर किए, वहीं दूसरे पक्ष ने जमकर पथराव किया। संघर्ष में दोनों तरफ से चार लोगों को चोटें लगी हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कराने के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। एसएसआई रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद उचित धारा में मुकदमा कायम कर कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: साइकिल चोरी करने पर युवक को बुरी तरह पीट उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें: नैनीताल में वकील को चाकू मारा, तलवार से गला रेतने की कोशिश, मरा समझकर छोड़ा

 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप