विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा को हराने के लिए उत्तराखंड में भी एक्टिव हो गई कांग्रेस, विशेष अभियान का आयोजन; BJP पर गरज रहे कार्यकर्ता

By Anoop kumar singh Edited By: Aysha Sheikh
Updated: Mon, 12 Feb 2024 09:24 AM (IST)

वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. उमादत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा जाति धर्म की राजनीति करती है जबकि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सभी जाति धर्म के लोगों का ब ...और पढ़ें

भाजपा को हराने के लिए उत्तराखंड में भी एक्टिव हो गई कांग्रेस, विशेष अभियान का आयोजन
भाजपा को हराने के लिए उत्तराखंड में भी एक्टिव हो गई कांग्रेस, विशेष अभियान का आयोजन

संवाद सूत्र, लक्सर। कांग्रेस के 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान के तहत लक्सर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर चर्चा की। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष देवेश राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिला कार्यकत्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

वरिष्ठ कांग्रेसी डा. उमादत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा जाति धर्म की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी जाति धर्म के लोगों का बराबर सम्मान है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी राज्य की पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीतू बर्मन ने कहा कि महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष देवेश राणा, संजीव चौधरी, मंतलेश, रेनू झा, रेखा झा, अंजलि झा, बबली, सोनिया, फूलमती, गंगा देवी, दीक्षा, संगीता, सुनीता, कुसुम, राजकुमारी, रुक्मेश, सरला, वर्षा, मीणा, सुलोचना, लीलावती, कांता, सुषमा, अंगूरी, सुशीला, पूनम, प्राची, ममता, तनीषा, कविता, सविता, कोमल, रेखा, पूजा, सीमा, विभा, सविता आदि मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें -

'अंदर फंसे सभी लोगों को मार दो...' बनभूलपुरा थाना फूंकने का Video Viral, बस को पलटने की कोशिश भी रिकॉर्ड

Haldwani Violence: बिहार से काम की तलाश में आया था प्रकाश, बनभूलपुरा कांड के दौरान सिर में लगी तीन गोलियां; मौत