यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cricketer Rishabh Pant ने दुर्घटनाग्रस्त मर्सिडीज दिल्ली मंगवाई, पिछले साल हुआ था हादसा; आग का गोला बनी थी कार
Cricketer Rishabh Pant क्रिकेटर रिषभ पंत ने सात माह बाद अपनी दुर्घटनाग्रस्त मर्सिडीज रुड़की से दिल्ली मंगवा ली है। भारतीय क्रिकेटर रिषभ पंत 30 दिसंबर ...और पढ़ें

HighLights
- - 30 दिसंबर 2022 को रुड़की से करीब 18 किमी पहले नारसन के पास हुआ था हादसा
- - डिवाइडर से टकराने के बाद रिषभ की मर्सिडीज हाईवे पर पलटने के बाद आग का गोला बन गई थी
जागरण संवाददाता, रुड़की: Cricketer Rishabh Pant: क्रिकेटर रिषभ पंत ने सात माह बाद अपनी दुर्घटनाग्रस्त मर्सिडीज रुड़की से दिल्ली मंगवा ली है। उन्होंने एक क्रेन चालक को अधिकार पत्र देकर नारसन थाने परिसर में खड़ी कार मंगवाई थी। शुक्रवार को पुलिस ने कार क्रेन चालक के सुपुर्द कर दी।
भारतीय क्रिकेटर रिषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को मां से मिलने मर्सिडीज (एएमजी जीएलई 43 4 मैटिक) से रुड़की के अशोक नगर ढंढेरा स्थित घर आ रहे थे।
सुबह करीब पांच बजे उनकी कार रुड़की से करीब 18 किलोमीटर पहले नारसन कस्बे में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। इसके बाद कार करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए डिवाइडर के दूसरी तरफ जाकर पलट गई थी।
हादसे में रिषभ पंत बुरी तरह से घायल हो गए थे
हाईवे से गुजर रही हरियाणा रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने कुछ लोगों की मदद से रिषभ पंत को कार से बाहर निकाला था। हादसे में रिषभ पंत बुरी तरह से घायल हो गए थे। कार से बाहर निकालने के बाद उसमें आग लग गई थी।
रिषभ को पुलिस ने पहले दिल्ली रोड पर रुड़की के पास स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार दिलाया था। इसके बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामला रिषभ पंत से जुड़ा होने के चलते कई एजेंसी सड़क हादसे की जांच करने के लिए नारसन कस्बे में पहुंची थी।
खबरें और भी
कुछ दिनों पहले क्रिकेटर रिषभ पंत ने एसपी देहात स्वप्न किशोर को एक पत्र भेजा था। जिसमें उन्होंने हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार को दिल्ली भेजे जाने की बात कही थी। पुलिस ने शुक्रवार को रिषभ पंत द्वार अधिकृत व्यक्ति को उनकी मर्सिडीज सुपुर्द कर दी। बताया जा रहा है कि दिल्ली के एक व्यापारी ने कबाड़ में यह कार ली है।