विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्कूल बस में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपित गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Mon, 24 Dec 2018 08:42 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 08:55 PM (IST)

हरिद्वार जिले के खानपुर में स्कूल बस में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्कूल बस में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपित गिरफ्तार
स्कूल बस में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपित गिरफ्तार

लक्सर, जेएनएन। स्कूल बस में घुसकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ और हाथापाई करने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पहले स्कूल बस का चालक था। एक साल पहले भी उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद उसे कार्य से हटा दिया गया था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी लक्सर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। चार दिन पहले छात्रा हर रोज की तरह स्कूल बस से स्कूल आ रही थी। बताया गया कि इस दौरान बस जब कान्हावाली गांव के समीप पहुंची तो एक युवक बस में सवार हो गया और छात्रा के साथ छेडछाड़ करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ हाथापाई भी कर दी। इस पर बस में मौजूद बच्चों ने शोर मचा दिया। राहगीरों के बस को रुकवाने पर आरोपित बस से कूदकर फरार हो गया।

मामले में छात्रा के पिता की ओर से आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गयी थी। लेकिन दो दिनों तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। शनिवार को मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने आरोपित युवक लखविंदर पुत्र जयवीर निवासी लालपुर थाना खानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। 

इस दौरान सोमवार शाम पुलिस को आरोपित के खानपुर में बस अड्डे पर होने की सूचना मिली। जिसपर घेराबंदी कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: यहां अब न घर में सुरक्षित हैं बेटियां और न ही बाहर

यह भी पढ़ें: एमपीएस कंपनी के अफसरों पर महिला ने लगाए यौन उत्पीड़न का आरोप

यह भी पढ़ें: रुड़की आइआइटी की एक और छात्रा ने प्रोफेसर के खिलाफ दी उत्पीड़न की तहरीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।