विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राशन किट में निकला मरा चूहा, लोगों ने सड़क पर फेंका राशन Haridwar News

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Updated: Mon, 04 May 2020 10:37 AM (IST)

ज्वालापुर के आंबेडकरनगर में राशन किट बांटने के दौरान मरा हुआ चूहा निकलने पर हंगामा हो गया। कई परिवारों ने राशन किट सड़क पर फेंक दी।

राशन किट में निकला मरा चूहा, लोगों ने सड़क पर फेंका राशन Haridwar News
राशन किट में निकला मरा चूहा, लोगों ने सड़क पर फेंका राशन Haridwar News

हरिद्वार, जेएनएन। ज्वालापुर के आंबेडकरनगर में राशन किट बांटने के दौरान मरा हुआ चूहा निकलने पर हंगामा हो गया। कई परिवारों ने राशन किट सड़क पर फेंक दी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय पार्षद और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। 

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के जनसंपर्क अधिकारी सुमित भार्गव आदि कुछ भाजपा कार्यकर्ता आंबेडकरनगर में स्थानीय पार्षद नेपाल सिंह के साथ मिलकर लोगों को राशन की किट बांट रहे थे। उसी दौरान एक परिवार को दी गई राशन किट से मरा हुआ चूहा निकलने पर परिवार सहित आसपास के कई परिवारों ने राशन बाहर फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। 

इसको लेकर सुमित भार्गव, पार्षद नेपाल ङ्क्षसह, संजय कुमार, बंटी और दूसरे पक्ष के नवीन, विशाल, जॉनी आदि के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पार्षद नेपाल सिंह ने भाजपा नेता नरेश शर्मा के साथ ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। इसमें राशन वितरण के दौरान नवीन, विशाल, जॉनी आदि पर हंगामा व मारपीट करने का आरोप लगाया। 

वहीं दूसरे पक्ष के नवीन उर्फ चिंटू की तरफ से भी पुलिस को दी तहरीर में कैबिनेट मंत्री के पीआरओ सुमित भार्गव, पार्षद नेपाल सिंह, पूर्व पार्षद निशा, संजय व बंटी आदि पर मारपीट, गाली गलौज व जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मरे हुए चूहे पर गरमाई सियासत

राशन किट में निकले मरे हुए चूहे पर भाजपा कांग्रेस की राजनीति गर्म हो गई। कांग्रेसियों ने खराब गुणवत्ता का राशन देने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा नेताओं ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि कांग्रेसियों ने ही मरा हुआ चूहा राशन किट में डाला है। 

यह भी पढ़ें: Lockdown 3 में उत्तराखंड को कल से मिलेंगी कई तरह की छूट, जानिए किस जोन को क्या रियायत

इससे पहले हरिद्वार की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में भी राशन को लेकर विवाद हो चुका है। ताजा मामले में एक बार फिर दोनों ही पार्टी के नेताओं ने फेसबुक पर एक दूसरे को आड़े हाथों लिया और राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा व कांग्रेस नेताओं की पोस्ट पर आम लोगों ने दोनों ही पार्टी के नेताओं को राजनीति छोड़ लोगों की मदद करने की नसीहतें दी।

यह भी पढ़ें: Dehradun Hotspot List: जानिए किस जोन में है देहरादून और कितने हैं हॉटस्पॉट, छूट पर भी डालें नजर