Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तराखंड के 30 होटल और गेस्ट हाउसों में चल रहा गंदा धंधा! लेकिन पुलिस नहीं लगा पा रही लगाम

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 08:08 PM (IST)

    Deh Vyapar उत्तराखंड के 30 से अधिक होटल और गेस्ट हाउस देह व्यापार के अड्डे बन गए हैं। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद यह अवैध धंधा जारी है। कई बार एक ही ज ...और पढ़ें

    Deh Vyapar: होटल और गेस्ट हाउस बन रहे देह कारोबार के अड्डे. concept Photo
    Deh Vyapar: होटल और गेस्ट हाउस बन रहे देह कारोबार के अड्डे. concept Photo

    HighLights

    1. बाहर आकर फिर से अवैध धंधे को संचालित करने में लग जाते हैं आरोपित
    2. अवैध धंधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा

    जागरण संवाददाता, रुड़की। Deh Vyapar: शहर से देहात तक होटल और गेस्ट हाउस देह कारोबार के अड्डे बन गये हैं। देह कारेाबार के मामलों में कड़ी कार्रवाई नहीं होने के चलते आरोपित बाहर आकर फिर से इस अवैध धंधे को संचालित करने में लग जाते हैं।

    आलम ये है कि एक गेस्ट हाउस में कई बार इस तरह के मामले पकड़े जाने के बावजूद पुलिस इन्हें सील नहीं कर पाती है। जिसके चलते इस तरह के अवैध धंधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

    यह भी पढ़ें- सावधान: महंगा पड़ेगा Ghibli Image से फोटो बनाना, साइबर क्राइम में यूज हो सकता है फेशियल डाटा

    पहले पकड़े जा चुके हैं देह कारोबार के मामले

    शहर से देहात तक 30 से अधिक ऐसे होटल और गेस्ट हाउस है। जहां पर देह कारोबार के मामले पूर्व में पकड़े जा चुके हैं। देह कारेाबार के मामले में सबसे अधिक बाहरी लोगों की संलिप्ता सामने आ रही है। पुलिस ने पूर्व में देह कारोबार के जो मामले पकड़े हैं। उन मामलों में मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की महिलाएं और व्यक्तियों के नाम सामने आये हैं।

    पुलिस पकड़े गये लोगों के अलावा होटल और गेस्ट हाउस संचालकों पर भी कार्रवाई कर चुकी है। बड़ी बात यह है कि एक ही जगह पर कई कई बार इस तरह के मामले पकड़े जा चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इन भवनों को सील नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते इस तरह के अवैध धंधों पर लगाम नहीं कसी जा रही है।

    कलियर में नौ माह के अंदर तीन मामले

    रुड़की के अलावा कलियर और भगवानपुर क्षेत्र में देह कारोबार हो रहा है। रुड़की में कई बार सड़कों पर पुलिस देह कारोबार के लिए लोगों को इशारे कर बुलाने वाली महिलाओं पर कार्रवाई कर चुकी है। वहीं कलियर में नौ माह के अंदर देह कारोबार के तीन मामले पकड़ चुकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अब Nainital आने वाले वाहनों को चुकाना होगा ज्‍यादा एंट्री टैक्स, 120 से बढ़कर चार्ज हो सकता है 500 रुपये

    • केस एक: कलियर थाना पुलिस ने 12 जुलाई 2024 को सोहलपुर गेस्ट हाउस में देह व्यापार का मामला पकड़ा था। पुलिस ने आठ महिलाओं समेत 19 लोग गिरफ्तार किये थे।
    • केस दो नंबर: 3 मार्च 2025 को कलियर थाना पुलिस ने तीन सोहलपुर गेस्ट हाउस में दूसरी बार देह कारोबार का मामला पकडा था। जिसमें पुलिस ने चार महिलाओं समेत नो लोग पकड़े थे। जबकि तीन किशोरी को आरोपितों से मक्त कराया गया था।
    • केस तीन: 31 मार्च 2025 को पुलिस ने नई बस्ती स्थित बॉबी हेल्थ एंज्वाय क्लब पर छापा मारकर चार महिलाओं समेत नौ लोग पकड़े थे।
    • केस चार: 30 मार्च 2025 को रुड़की कोतवाली पुलिस की टीम ने देह कारोबार के लिए इशारे कर लोगों को बुलाने वाली छह महिलाओं को गिरफ्तार किया था।

    देह कारोबार और अन्य तरह की गलत गतिविधियां संचालित करने वाले होटल और गेस्ट हाउस को चिन्हित कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कई होटल और गेस्ट हाउस पुलिस के रडार पर है। - नरेंद्र पंत, सीओ रुड़की