विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के रुड़की में डबल मर्डर, भाई ने 15 मिनट के अंदर दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Published: Wed, 26 Aug 2026 12:51 AM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2026 02:16 AM (IST)

उत्तराखंड के रुड़की में एक भाई ने अपनी दो बहनों संगीता और पुष्पा की गोली मारकर हत्या कर दी। यह ...और पढ़ें

उत्तराखंड के रुड़की में डबल मर्डर, जांच में जुटी पुलिस। फोटो जागरण

उत्तराखंड के रुड़की में डबल मर्डर, जांच में जुटी पुलिस। फोटो जागरण

HighLights

  1. रुड़की में भाई ने दो बहनों की गोली मारकर हत्या की।

  2. बहनों के चरित्र पर शक के चलते वारदात को अंजाम दिया।

  3. आरोपी भाई विवेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों घटनाक्रम में करीब 15 मिनट का अंतराल रहा। बताया गया है कि प्रीत विहार निवासी संगीता ई रिक्शा से सेक्टर रोड होते हुए जा रही थी, इसी दौरान उसे एक बदमाश ने गोली मार दी।

इस घटना के 15 मिनट बाद गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर में ही रहने वाली इसकी बहन पुष्पा और बहनोई पर घर के बाहर बदमाश ने गोली चला दी, जिसमें पुष्पा की मौत हो गई।

वहीं, उसका पति घायल हो गया घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो हत्याकांड से शहर में दहशत फैल गई है। बताया गया है कि हत्या के पीछे परिवार का हाथ बताया जा रहा है। महिलाओं की हत्या में शक की सुई उसके भाई पर टिकी है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस ने बहनों की हत्या करने वाले भाई विवेक को गिरफ्तार कर लिया है। बहनों के चरित्र पर शक था। इस वजह से उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है।