विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार में स्कूल बस पेड़ से टकराई, आठ बच्चे घायल

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 19 Jan 2017 02:38 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 05:03 AM (IST)

हरिद्वार में बड़ा हादसा होने से टल गया। लक्सर क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस अनियंत्रित ...और पढ़ें

हरिद्वार में स्कूल बस पेड़ से टकराई, आठ बच्चे घायल
हरिद्वार में स्कूल बस पेड़ से टकराई, आठ बच्चे घायल

हरिद्वार, [जेएनएन]: लक्सर क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार आठ बच्चे घायल हो गए।

घटनाक्रम के अनुसार लक्सर के बसेड़ी गांव स्थित नार्थ हिल पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। मलकपुर गांव के निकट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के कार्यक्रम में ड्यूटी को आ रहे इंस्पेक्टर की हादसे में मौत

गनीमत यह रही कि बस पलटने से बच गई। इस पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि घटना में आठ बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए।हादसे के लिए बस चालक की लापरवाही बतायी जा रही है।

यह भी पढ़ें: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

इस मामले को लेकर इलाके के लोगों ने सड़क पर जाम लगा प्रशासन और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। लोग स्कूल प्रबंधन और ड्राईवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस के समझाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देने पर जाम खोल दिया।

यह भी पढ़ें: पेड़ से टकराई कार, हादसे में एक युवक की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।