यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Lockdown: हाथियों ने तोड़ा लॉकडाउन, हरकी पैड़ी क्षेत्र में पहुंचने से मची अफरा-तफरी; पुरोहित घायल
हर की पैड़ी क्षेत्र में पहली बार हाथी आने से हड़कंप मच गया। इस दौरान एक हाथी ने पुरोहित को घायल कर दिया। वन विभाग की टीम ने किसी तरह हाथियों को जंगकी ...और पढ़ें

हरिद्वार, जेएनएन। लॉक डाउन के बीच आधी रात हाथियों ने जंगलों से निकलकर हरकी पैड़ी समेत अन्य आबादी क्षेत्र में पहुंचकर उधम मचाना शुरू कर दिया। हालांकि, हाथियों ने किसी प्रकार के जान-माल का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन हाथी के हरकी पैड़ी क्षेत्र में आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिससे एक पुरोहित विद्युत पोल से टकराकर घायल हो गया।
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए शहर में इन दिनों लॉक डाउन लगा हुआ है। जिससे दोपहर एक बजे के बाद खरीदारी की छूट समाप्त होने के बाद शहर के बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। जिसके चलते बुधवार की रात करीब एक बजे राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से बिल्वकेश्वर कॉलोनी के पास से हाथी निकलकर बाजारों की तरफ रुख करने लगे।
जिसमें एक हाथी हरिद्वार-लक्सर रेलवे लाइन से होता हुआ चंद्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक से आगे निकलते हुए ज्वालापुर रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ने लगा। हाथी को देखककर लोगों के होश उड़ गए, लेकिन सूचना मिलने पर हरिद्वार रेंजर दिनेश प्रसाद नौड़ियाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर करीब आधा घंटा के बाद काफी मशक्कत कर वापस जंगल में खदेड़ दिया, लेकिन इसके बाद तड़के चार बजे एक हाथी फिर से निकलर हरकी पैड़ी क्षेत्र के बाजारों में पहुंच गया।
हाथी मोतीबाजार, अपर रोड, पालिका बाजार, मालवीय घाट, सुभाष घाट आदि क्षेत्रों में घूमता रहा। इस दौरान हाथी ने गंगा घाटों पर स्नान करने के लगी जंजीरों को आते-जाते तोड़ डाला। वहीं, यहां हाथी को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हनुमान घाट के पास हाथी को देखकर पुरोहित मोनू पंडित भागते समय एक विद्युत पोल से टकरा गया। जिससे वह घायल हो गए। उसे निजी डॉक्टर से उपचार दिलाया गया। राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के रेंजर विजय कुमार सैनी ने बताया कि हाथी ने कोई किसी को जान-माल का नुकसान नहीं पहुंचाया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में हाथी ने साधु को पटक कर मार डाला Dehradun News
उसे रात ही वापस जंगल में खदेड़ दिया गया था। इसके अलाव कनखल क्षेत्र में भी हाथी आने की सूचना से लोगों में रातभर हड़कंप मचा रहा। डीएफओ अकाश वर्मा ने बताया कि इन दिनों लॉक डाउन के चलते घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी वातावरण बिल्कुल शांत हुआ पड़ा है। जिससे हाथियों ने माहौल शांत देखकर आबादी की तरफ रुख किया। वन टीम को अब अलर्ट पर रखा गया है, ताकि हाथी किसी को नुकसान न पहुंचा सके।