विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पारिवारिक कलह के चलते फैक्ट्रीकर्मी ने पेड़ से लटककर दी जान

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:19 AM (GMT+05:30)

फैक्ट्रीकर्मी ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसमें आत्महत्या की वजह सालों से परेशान होकर बताई गई।

पारिवारिक कलह के चलते फैक्ट्रीकर्मी ने पेड़ से लटककर दी जान
पारिवारिक कलह के चलते फैक्ट्रीकर्मी ने पेड़ से लटककर दी जान

लक्सर, हरिद्वार [जेएनएन]: फैक्ट्रीकर्मी ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसमें आत्महत्या की वजह सालों से परेशान होकर बताई गई। 

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी मनजीत सिंह (30 वर्ष) पुत्र रमाशंकर लक्सर की टायर फैक्ट्री में कर्मचारी था। वह लक्सर स्थित  सोसायटी मार्ग पर किराए के मकान में रहता था। बताया गया कि मंजीत पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। इसके चलते उसने भुरनी मार्ग पर श्मशान घाट के निकट गले में फंदा डाल पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली।  

मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने अपने सालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सुसाइड नोट में कहा गया कि इनकी वजह से वह आत्महत्या कर रहा है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी गई मायके और युवक ने फांसी पर लटककर दी जान 

यह भी पढ़ें: डेढ़ पेज का सुसाइड नोट लिख सहायक कृषि अधिकारी ने की खुदकुशी

यह भी पढ़ें: दो युवकों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने अर्थी से उतरवाया शव