विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गौशाला में आग लगने से दो पशुओं की मौत, छह झुलसे

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Fri, 03 Mar 2017 01:18 PM (IST)Updated: Sat, 04 Mar 2017 05:00 AM (IST)

धनौरी क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में तड़के गोशाला में आग लगने से दो पशुओं की मौत हो गयी है। तकरीबन आधे दर्जन से अधिक पशु घायल हो गए है।

गौशाला में आग लगने से दो पशुओं की मौत, छह झुलसे
गौशाला में आग लगने से दो पशुओं की मौत, छह झुलसे

धनौरी, [जेएनएन]: हरिद्वार जनपद के धनौरी क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में तड़के गोशाला में आग लगने से दो पशुओं की मौत हो गयी है। तकरीबन आधे दर्जन से अधिक पशु घायल हो गए है। जिनका उपचार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, तड़के औरंगाबाद निवासी मुकेश की गोशाला में अचानक आग लग गयी। गोशाला में एक दर्जन से अधिक पशु बंधे हुए थे। आग की तेज लपटों के कारण पशुओं की चीखपुकार सुनकर मकान मालिक का परिवार जागा। लेकिन देखते ही देखते पूरी गोशाला के साथ ही पड़ोस के एक ग्रामीण का मकान भी चपेट में आ गया। 
आग की तेज लपटो में गोशाला में बंधी भैंस व उसके एक बछड़े की जलकर मौत हो गयी। बाकी पशुओं को बचाने के चक्कर में गोशाला मालिक मुकेश स्वयं भी झुलस गया। आग की लपेटों में आधे दर्जन पशु दो गाय, दो बछड़े व एक भैंस व दो बैल बुरी तरह से झुलस गए। जिनका पशु चिकित्सालय की टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाज किया। गोशाला स्वामी मुकेश ने बताया कि आग लगने का कारण पता नही चल पाया है।
पशुओं की मौत के साथ-साथ गोशाला में रखे चार कुंतल गेंहू के साथ पड़ोस के ग्रामीण राजेश के भी आठ कुंतल गेहूं जलकर राख हो गए। वहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉ निशांत ने बताया कि दो पशुओं का मृत परीक्षण किया गया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।