Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने रुड़की में लगाई दंड बैठक, करते दिखे पुश-अप

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 04:35 PM (IST)

    खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और रानी देवयानी सिंह ने लंढौरा के वाल्मीकि मंदिर का दौरा किया। उन्होंने समाज के लोगों को भगवान वाल्मीक ...और पढ़ें

    पूर्व विधायक चैंपियन ने लगाई दंड बैठक। वीडियो ग्रैब

    पूर्व विधायक चैंपियन ने लगाई दंड बैठक। वीडियो ग्रैब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लंढौरा खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व रानी देवयानी सिंह मंगलवार को कस्बे के वाल्मीकि मंदिर में पहुंचे। यहां पूर्व विधायक के समक्ष समाज के लोगों ने मंदिर में भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना व मंदिर के उच्चीकरण का प्रस्ताव रखा। पूर्व विधायक ने इन मांगों को जल्द पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने दंड बैठक भी लगाई।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि वह वाल्मीकि समाज में नहीं, बल्कि अपने परिवार के बीच आए हैं। यहां के वाल्मीकि समाज से उनके पिता नरेंद्र सिंह के समय से पारिवारिक संबंध रहे हैं और उनका परिवार हमेशा समाज के साथ खड़ा रहा है। भविष्य में भी वाल्मीकि समाज की हरसंभव मदद की जाएगी।

    इस दौरान समाज के लोगों ने भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा निकालने का मुद्दा भी पूर्व विधायक के समक्ष रखा। इससे पहले समाज के लोगों ने पूर्व विधायक व रानी देवयानी सिंह का स्वागत भी किया। कार्यक्रम में शिवम, साजन, अमित, रोहित, राजू, सोनू, रवि, नरेंद्र, मुकेश, सुमित, सचिन, सभासद अजीत पटेल, अनिल, सुरेश, मलखान, अंशुल व दीपक आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने चार के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा, यह है मामला

    खबरें और भी