विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भगवानपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ चार को किया गिरफ्तार

By BhanuEdited By:
Updated: Mon, 25 Nov 2019 10:03 AM (IST)

भगवानपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त महेंद्र पिकअप भी बरामद की गई है। एक आरोपित से तमंचा भी मिला है।

भगवानपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ चार को किया गिरफ्तार
भगवानपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ चार को किया गिरफ्तार

रुड़की, जेएनएन। भगवानपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त महेंद्र पिकअप भी बरामद की गई है। एक आरोपित से तमंचा भी मिला है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। 

भगवानपुर थाना क्षेत्र मक्खनपुर निवासी प्रवीण सैनी मूलरूप से ग्राम विड, थाना नकुड जिला सहारनपुर के निवासी हैं। 16 नवंबर को उनकी बाइक भगवानपुर कस्बे से चोरी हो गई थी। इस बावत पीड़ित ने भगवानपुर थाने में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। 

इसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। इसके आधार पर पुलिस ने बाइक चोरों को ट्रेस किया था। भगवानपुर पुलिस गागलहेड़ी रोड पर एक धर्मकांटा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। 

इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोक लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो एक आरोपित के कब्जे से तमंचा मिला। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम प्रदीप निवासी बुढाखेड़ा पुंडीर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर बताया। उसके साथी ने अपना नाम कार्तिक निवासी कुमारहेड़ा, थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर बताया। 

यह भी पढ़ें: बातों में उलझाकर टप्पेबाजों ने मेडिकल स्टोर कर्मी की जेब से निकाले 60 हजार रुपये

आरोपितों ने बताया कि उनके पास जो बाइक है। वह बाइक चोरी की है। यह बाइक उन्होंने मक्खनपुर गांव से चोरी करने की बात कबूली और अपने अन्य साथियों के नाम बताए। पूछताछ के बाद पुलिस ने सचिन और कपिल निवासी कुमारहेडा, थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर, उप्र को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की निशानदेही पर महेंद्र पिकअप वाहन बरामद किया। आरोपित इसी वाहन में लादकर बाइक ले गए थे। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: सेना के हवलदार के घर चोरी, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मुकदमा Dehradun News