विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी ने दोस्तों के सामने किया दुष्कर्म, फिर साथियों से भी दुष्कर्म को कहा

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 06 May 2017 04:04 AM (IST)

शादी का झांसा देकर प्रेमी युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि उसने दोस्तों के सामने भी दुष्कर्म किया। साथ ही उसके कहने पर साथियों ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया।

प्रेमी ने दोस्तों के सामने किया दुष्कर्म, फिर साथियों से भी दुष्कर्म को कहा
प्रेमी ने दोस्तों के सामने किया दुष्कर्म, फिर साथियों से भी दुष्कर्म को कहा

हरिद्वार, [जेएनएन]: सिडकुल क्षेत्र के एक गांव की युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोप है कि प्रेमी से मिलकर उसके साथियों ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया। अब शादी की बात पर प्रेमी मुकर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। 

पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाले सलमान के साथ 2014 से चल रहा था। 2014 में युवती नबालिग थी तो तभी से सलमान ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। 

आरोप है कि वह उसके साथ तब से लेकर अब तक दुष्कर्म करता आ रहा था। बताया कि विगत सात व आठ अप्रैल को वह घर पर अकेली थी तो सलमान ने उससे मिलने की बात कही। इस पर वह राजी हो गई। 

आरोप है कि सलमान उसके घर आया और अपने साथ दो अन्य साथियों को भी साथ लेकर आया। तथा उस सलमान ने उसके साथ दोस्तों के सामने ही दुष्कर्म किया। इसके बाद सलमान ने आपने साथियों से भी उसके साथ दुष्कर्म करने कराना चाहा। उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो उसने शोर मचा दिया। इस पर वह तीनों मौके से भाग निकले। 

इस बीच उसने सलमान से संपर्क करना चाहा तो सलमान बहाने बनाकर उससे बात करने से बचता रहा। कुछ दिन पूर्व सलमान से बात हुई तो उसने शादी करने का प्रस्ताव रखा। इस पर सलमान ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। युवती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

सिडकुल थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवती ने तहरीर देकर प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व उसके दो अन्य साथियों पर दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है। युवती के प्रेमी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में दुष्कर्म के बाद मुंह दबाकर की बच्ची की हत्या

यह भी पढ़ें: दुष्‍कर्म के बाद महिला की हत्‍या की, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद