विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर हुआ प्यार तो युवक के घर पहुंच गई युवती, फिर हुआ कुछ ऐसा

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Fri, 20 Sep 2019 07:03 PM (IST)

फेसबुक पर हुई दोस्ती एक युवक के लिए जी का जंजाल बन गई। युवती युवक के घर पहुंच गई और उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी।

फेसबुक पर हुआ प्यार तो युवक के घर पहुंच गई युवती, फिर हुआ कुछ ऐसा
फेसबुक पर हुआ प्यार तो युवक के घर पहुंच गई युवती, फिर हुआ कुछ ऐसा

मंगलौर, जेएनएन। एक साल पहले फेसबुक पर हुई दोस्ती एक युवक के लिए जी का जंजाल बन गई। युवती युवक के घर पहुंच गई और उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। इस पर युवक युवती को लेकर कोतवाली मंगलौर पहुंचा और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। फिलहाल, पुलिस और परिजन युवती को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। 

दरअसल, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद कोतवाली क्षेत्र के रणखडी भायला गांव निवासी एक युवक से हो गई। करीब एक साल से दोनों के बीच में मैसेज का सिलसिला चलने के साथ ही फोन पर बात हो रही थी। युवक इस समय गाजियाबाद स्थित एक कंपनी में नौकरी कर रहा है। युवक छुट्टी लेकर एक दिन पहले अपने गांव आया था। इसकी जानकारी जब युवती को मिली तो वह शुक्रवार सुबह ही युवक के घर पर पहुंच गई। 

उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस पर युवक किसी तरह से युवती को लेकर मंगलौर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इसी बीच युवक और युवती के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में भी युवती युवक से शादी करने पर अड़ी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि दोनों के परिजन समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: घर में बुलाकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपित युवक फरार Dehradun News