Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा में हरिद्वार नगर निगम की नई पहल, ड्रोन से स्वच्छता निगरानी

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:53 AM (IST)

    कांवड़ यात्रा में हरिद्वार नगर निगम ने साफ-सफाई के लिए उन्नत ड्रोन आधारित निगरानी प्रणाली अपनाई है। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार । कांवड़ यात्रा में नगर निगम प्रशासन ने इस वर्ष भी साफ-सफाई दुरूस्त रखने के लिए ड्रोन आधारित निगरानी व्यवस्था अपनाई है। इस बार इस तकनीक को और अधिक उन्नत व प्रभावी बनाया गया है। ड्रोन से कांवड़ मार्गों पर सफाई की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण पूरे कांवड़ मार्ग पर प्रत्येक स्थान की लगातार मानवीय निगरानी व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है। ऐसे में नगर निगम ने आसमान से रियल-टाइम निगरानी को अपनाया है। कांवड़ मार्ग पर ड्रोन लगातार उड़ान भरकर उन स्थानों की भी पहचान कर रहे हैं, जहां निरीक्षण दलों की नजर तुरंत नहीं पहुंच पाती।

    यदि कहीं भी झाड़ियों, डिवाइडरों, बैरिकेडिंग के पीछे या भीड़ के बीच छिपा हुआ कूड़ा दिखाई देता है, तो ड्रोन टीम तत्काल उस स्थान का फोटोग्राफ व जियोटैग लोकेशन नगर निगम के वाट्सएप कमांड ग्रुप पर साझा करती है। इस ग्रुप में सभी सफाई निरीक्षक, जोन प्रभारी व ड्रोन टीम के सदस्य जुड़े हुए हैं।

    फोटो अपलोड होते ही संबंधित सफाई निरीक्षक को टैग किया जाता है और तत्काल सफाई दल मौके पर भेजा जाता है। सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद उसी स्थान की 'आफ्टर क्लीनिंग' फोटो ग्रुप में साझा की जाती है। इससे पूरी व्यवस्था रियल-टाइम, पारदर्शी व जवाबदेह बन गई है। ड्रोन तकनीक का उपयोग कांवड़ मार्ग पर घूमने वाले पशुओं को हटाने के लिए भी किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित हो सके।

    खबरें और भी

    सफाई दलों की तैनाती, डस्टबिन की स्थिति की निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण, सड़क किनारे जमा अपशिष्ट की पहचान भी की जा रही है। नगरायुक्त ने कहा कि निगम का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि तकनीक के माध्यम से स्वच्छता प्रबंधन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना है।