हरिद्वार में जमीन धोखाधड़ी: पूर्व भाजपा नेता की पत्नी और बेटे की संपत्ति कुर्क
हरिद्वार पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में पूर्व भाजपा नेता जगजीवन राम की पत्नी अनीता और बेटे हर्ष की ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जमीन की धोखाधड़ी में पूर्व भाजपा नेता की पत्नी और बेटे की संपत्ति हरिद्वार पुलिस द्वारा कुर्क की गई है। ज्वालापुर कोतवाली में कनखल निवासी जगजीवन राम के खिलाफ साल 2025 में जमीन के नाम पर लगभग 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था।
जगजीवन राम के जेल जाने के बाद भाजपा ने उसे पार्टी से निकाल दिया था। इस मामले में आरोपित की पत्नी अनीता और बेटा हर्ष फरार चल रहे हैं। दोनों पर कानूनी शिकंजा कसते हुए पुलिस ने आज कोर्ट के आदेश पर संपत्ति कुर्क की है। दोनों पर कानूनी शिकंजा कसते हुए पुलिस ने कोर्ट से दोनों की कुर्की की प्रक्रिया शुरू की थी।
पिछले दिनों मुनादी और नोटिस के कार्रवाई के बावजूद दोनों ने इसके बाद कोर्ट में संपत्ति कुर्की करने के आदेश दिए थे। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष भण्डारी, हेड कांस्टेबल दीवान सिंह नेगी, कांस्टेबल आशीष शर्मा व महिला कांस्टेबल रीता रावत शामिल रहे