हरिद्वार में जेल से छूटते ही गेट पर बनाई रील, पुलिस ने दबोचकर शांतिभंग में किया चालान
तमंचे के साथ गिरफ्तार होकर जमानत पर छूटे एक आरोपित ने पथरी थाने के गेट पर फिल्मी गाने के साथ ...और पढ़ें
-1790036330001_m.webp)
HighLights
जमानत पर छूटे आरोपित ने थाने के गेट पर बनाई रील।
रील वायरल होने पर पुलिस ने दोबारा हिरासत में लिया।
शांतिभंग व राहगीरों से अभद्रता के आरोप में चालान।
संवाद सूत्र, पथरी। तमंचे के साथ गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर जेल से छूटा आरोपित पथरी थाने पहुंच गया और फिल्मी गाने के साथ रील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दी। वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस ने आरोपित को धर लिया और जमकर फटकार लगाई। बाद में शांतिभंग में आरोपित का चालान कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, धारीवाला निवासी विनीत को 13 सितंबर को टिकोला तिराहे से पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। हाल ही में वह जमानत पर जेल से छूटा और पथरी थाने जा पहुंचा। आरोपित ने थाने के गेट से निकलते हुए रील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दी।
वीडियो प्रसारित होने की जानकारी पर पुलिस हरकत में आ गई। इस बीच आरोपित के सुकरासा गांव में राहगीरों से अभद्रता की सूचना भी मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित विनीत को हिरासत में ले लिया। थाने ले जाकर उसकी अच्छे से क्लास लगाई। बाद में शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
