Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haridwar News: दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, गर्भपात कराने का भी आरोप

    By Krishna kumar sharmaEdited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 06:54 PM (IST)

    एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पत ...और पढ़ें

    महिला ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।
    महिला ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।

    जागरण संवाददाता, रुड़की। एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेश चौक निवासी एक युवती की शादी कुछ साल पहले चौंदाहेडी, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर निवासी गौरव से हुई थी।

    आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। विवाहिता पर बार-बार दहेज लाने का दबाव बनाया जा रहा था। महिला का यह भी आरोप है कि ससुरालियों ने जबरन उसका गर्भपात भी कराया। जब विवाहिता ने इंकार किया तो उसकी पिटाई की गई, साथ ही उसका मानसिक उत्पीड़न भी किया गया। साथ ही उसे घर से निकाल दिया।

    महिला ने इसकी शिकायत गंगनहर कोतवाली पुलिस से की। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पति गौरव, ससुर जनकवीर व सास ओमकारी निवासी चौंदाहेडी, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।