हरिद्वार के 'निशानेबाजों' का दुनिया में डंका, अभिनव और शौर्य ने शूटिंग में जीते गोल्ड; बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
रुड़की के अभिनव देशवाल और शौर्य सैनी ने अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते हैं। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
अभिनव देशवाल ने डेफलिम्पिक्स में स्वर्ण पदक जीते।
शौर्य सैनी ने 50 मीटर राइफल में विश्व रिकॉर्ड बनाया।
रुड़की के दोनों निशानेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया।
संवाद सहयोगी, रुड़की (हरिद्वार)। सपने उन्हीं के पूरे होते हैं, जिनके इरादों में चट्टान सी मजबूती होती है। इस बात को रुड़की के दो होनहारों, अभिनव देशवाल और शौर्य सैनी ने साबित कर दिखाया है। अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में पदकों की झड़ी लगाने वाले इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां सिर्फ खेल के मैदान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और कभी न हार मानने वाले जज्बे की अनकही कहानी है।
19 वर्षीय अभिनव ने अपनी लगन से अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में अपनी खास पहचान बनाई है। उनकी इस असाधारण यात्रा में उनके माता-पिता और कोच की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह रुड़की के ओम विहार कालोनी के निवासी हैं। उनके पिता मनोज देशवाल व माता संगीता ने बताया कि अभिनव 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल और 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में प्रतिस्पर्धा करते हैं।
वर्ष 2021 में ब्राजील के कैक्सियास डो सुल में आयोजित डेफलिम्पिक्स में उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2024 में हनोवर, जर्मनी में हुई वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में स्वर्ण सहित कई पदक हासिल किए। वर्ष 2025 में टोक्यो डेफलिम्पिक्स में उन्होंने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल और 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम में दो स्वर्ण पदक जीते।
वर्ष 2026 में भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा और उन्होंने आइएसएसएफ तथा एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में पदक हासिल किए। वहीं, शौर्य सैनी ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में रजत पदक हासिल किया और क्वालिफिकेशन राउंड में 584 अंक बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया।
