Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में हुई हरियाणा के कांवड़ यात्री की मौत, सोते समय अचानक बिगड़ी थी तबीयत

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:25 PM (IST)

    हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के पास विश्राम कर रहे हरियाणा के एक कांवड़ यात्री सुनील की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. हरियाणा के कांवड़ यात्री सुनील की हरिद्वार में मौत।

    2. पतंजलि योगपीठ के पास विश्राम करते समय बिगड़ी तबीयत।

    3. प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकने से मौत की आशंका।

    संवाद सूत्र, हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के निकट बुधवार दोपहर विश्राम कर रहे हरियाणा के कांवड़ यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वजन पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माना जा रहा है कि हृदय रूकने से कांवड़ यात्री की मौत हुई है।

    हरियाणा के झज्जर जिले की बहादुरगढ़ तहसील के गांव बामनौली निवासी सुनील ने स्वजन के साथ बुधवार सुबह हरिद्वार से गंगाजल उठाया था। पुत्र मनजीत समेत अन्य स्वजन सहित हरियाणा लौट रहे थे। थकान होने पर परिवार पतंजलि योग पीठ के पास विश्राम करने के लिए एक शिविर में रूक गए।

    सुनील (45) को नींद आ गई। अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। आसपास के लोगों की मदद से परिजन उन्हें पास के निजी अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजन से जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हृदय गति रूकने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।