Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारी बारिश से हरिद्वार में खतरनाक हालात, सड़कें डूबी; रुड़की में डेढ़ लाख लोग घरों में कैद

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 10:33 AM (GMT+05:30)

    हरिद्वार और रुड़की में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है रुड़की में लाखों लोग घरों में कैद हैं। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. हरिद्वार के निचले इलाकों में भारी जलभराव, आवागमन प्रभावित

    2. रुड़की में डेढ़ से दो लाख लोग घरों में फंसे

    3. गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे, प्रशासन ने सतर्क किया

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरिद्वार और आसपास क्षेत्र में बुधवार देर रात से झमाझम वर्षा हो रही है। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति है। वहीं रुड़की के कलियर में विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में बारिश का पानी घुस गया।

    मध्य हरिद्वार के व्यस्ततम श्री चंद्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक रेलवे पुलिया के नीचे घुटनों पानी जमा होने से आवागमन पर असर पड़ रहा है। जल भराव के बीच से यातायात में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    हरिद्वार में 24 घंटे में भारी बारिश

    हरिद्वार में पिछले 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं, भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर सुबह 8 बजे 291.10 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 293.00 मीटर और खतरे के स्तर 294.00 मीटर से नीचे है। जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है।

    रुड़की में जबरदस्त जल भराव

    हर साल जल भराव की समस्या झेलने वाला रुड़की शहर मानसून के प्रारंभ में जबरदस्त जल भराव का शिकार हुआ है। डेढ़ से दो लाख की आबादी घरों में कैद हो गई है। घरों के अंदर जबरदस्त पानी भरा हुआ है। लोगों के घरों में एक से दो से तीन फुट तक पानी आ गया है।

    इतना ही रुड़की का रामपुर चुंगी से होकर भगवानपुर एवं देहरादून जाने का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। रामपुर चुंगी पर तीन से चार फुट तक पानी भरा हुआ है।

    रुड़की में आज अवकाश

    लगातार वर्षा और भारी से बहुत भारी वर्षा के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज 9 जुलाई को जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: हरिद्वार में 24 घंटे में भारी बारिश, टिहरी में कई मार्ग बंद; बदरीनाथ यात्रा जारी