Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा: हरिद्वार में बैरागी द्वीप पर जनसभा को करेंगे संबोधित

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 10:46 PM (IST)

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शानिवार को उत्तराखंड के हरिद्वार दौरे पर हैं, जो दो माह में उनका दूसरा दौरा है। वह बैरागी द्वीप में जनसभा को संबोधित करें ...और पढ़ें

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को आएंगे हरिद्वार।

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को आएंगे हरिद्वार।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे।

    उनका दो माह के अंतराल में यह दूसरा दौरा है। जनवरी के दूसरे पखवाड़े में वह दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के ऋषिकेश व हरिद्वार आए थे।

    शनिवार को बैरागी द्वीप में आयोजित होने वाली गृह मंत्री की रैली की तैयारियों को शासन प्रशासन ने अंतिम रूप दे दिया है।

    कार्यक्रम के अनुसार बैरागी द्वीप में स्थित जनसभा स्थल पर गृह मंत्री दोपहर 12:45 बजे पहुंचेंगे।

    जहां जनसभा संबोधन, नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, इसके अलावा उत्तराखंड की धामी सरकार की चार वर्षों की उपलब्धि पर विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन करेंगे।

    इसके अलावा उत्तरी हरिद्वार स्थित गाडविन होटल में बैठक भी लेंगे। गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

    हेलीपैड से लेकर बैरागी द्वीप और बैरागी द्वीप से लेकर उत्तरी हरिद्वार गाडविन होटल तक के क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

    गृह मंत्री शाह का प्रस्तावित कार्यक्रम

    • 12:15 बजे - जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से प्रस्थान
    • 12:30 बजे - हेलीपैड गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार में आगमन
    • 12:40 बजे - गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड से बैरागी द्वीप के लिए प्रस्थान
    • 12:40 से 1:55 बजे तक - बैरागी द्वीप, हरिद्वार में जनसभा को करेंगे संबोधित
    • 2:00 से 2:30 बजे तक - समय आरक्षित
    • 2:30 से 3:00 बजे तक - बैरागी द्वीप में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन
    • 3:00 से 3:30 बजे तक - उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन
    • 3:30 बजे - बैरागी द्वीप से उत्तरी हरिद्वार स्थित गाडविन होटल के लिए प्रस्थान
    • 3:40 बजे - गाडविन होटल में आगमन
    • 3:40 से 4:40 बजे तक - होटल में आयोजित बैठक में सहभागिता
    • 4:45 बजे - होटल से जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून के लिए प्रस्थान