खानपुर में फिर गरमाई सियासत, विधायक उमेश-चैंपियन और पनियाला के बीच जुबानी जंग
खानपुर विधानसभा में विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व विधायक ...और पढ़ें
HighLights
विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे से खानपुर में हलचल तेज
पूर्व विधायक चैंपियन ने उमेश को बताया एक्सीडेंटल विधायक
रविंद्र पनियाला ने दल-बदल कानून पर उठाए सवाल
जागरण संवाददाता, रुड़की। खानपुर विधानसभा एक बार चर्चाओं में है। खानपुर विधायक उमेश कुमार के इस्तीफा देने की घोषणा के साथ ही इंटरनेट मीडिया पर जुबानी जंग शुरू हो गई है।
इंटरनेट मीडिया एकाउंट से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिहं चैंपियन ने निशाना साधते हुए कहा कि उमेश कुमार एक्सीटेंडल विधायक बने हैं और विधायकी जाती, उससे पहले इस्तीफा दिया है। जनता इस बार इसको सबक सिखाएगी। इस दौरान उन्होंने कई अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया। वहीं इस जंग में जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रविन्द्र पनियाला भी आ गए है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को दल बदल कानून के तहत विधायक उमेश कुमार की शिकायत की थी। चार साल से पता नहीं क्या मजबूरी है कि अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है। साक्ष्य मजबूत है। इसलिए विधायक जानी है इस कारण से उन्होंने इस्तीफा दिया है। इसलिए वह नोटंकी हो रही है।
इस्तीफा देना था तो चार साल पहले दिया जाना चाहिए था। वहीं खानपुर विधायक उमेश कुमार ने भी इंटरनेट मीडिया पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भूल गए है कि वर्ष 2025 में वह दो माह जेल में रहकर आए हैं।
पिछले साल गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी थी कांवड़ पटरी
रुड़की: रुड़की में 26 जनवरी 2025 को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के घर पर फायरिंग की थी। यह मामला तब बेहद चर्चाओं में रहा था। इस दौरान खानपुर विधायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इस दौरान पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन करीब दो माह तक जेल में रहे थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।