विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कालोनी में घूम रहा तेंदुआ सीसीटीवी में हुआ कैद

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 02 Nov 2016 01:07 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 03 Nov 2016 06:30 AM (GMT+05:30)

शांतिकुंज के पास गायत्री विहार कालोनी में ग्रामीणों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। सुबह कालोनी में तेंदुआ घूमते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: शांतिकुंज के पास गायत्री विहार कालोनी में ग्रामीणों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। सुबह कालोनी में तेंदुआ घूमते नजर आया। सीसीटीवी में भी इसकी गतिविधियां कैद होने से ग्रामीण दहशत में हैं।
गौरतलब है कि कल सुबह चार बजे शांतिकुंज के पास स्थित गायत्री विहार कालोनी में बने भुवनेश्वरी देवी मंदिर के पुजारी भास्कर प्रसाद शर्मा ने मंदिर के पास तेंदुए को देखा था। इसके बाद उनके बेटों दिवाकर व प्रभाकर ने बाथरूम में घुसे तेंदुए को बंद कर दिया था।

पढ़ें-कुत्ते पर झपटने को तैयार था तेंदुआ, पुजारी ने ऐसे फंसाया कि...
इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर चिड़ियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया था। इसके बाद गत शाम भी लोगों को गायत्री विहार कालोनी में तेंदुआ दिखाई दिया। इससे लोग भयभीत हैं।

पढ़ें:-अल्मोड़ा में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ, कई मवेशियों का कर चुका है शिकार
ग्रामीणों के मुताबिक आज सुबह भी कालोनी में तेंदुआ दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि तेंदुए का कालोनी में आने का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद वन विभाग ने अभी तक कालोनी के पास पिंजरा नहीं लगाया है। स्थानीय निवासी राजू, छोटू, भास्कर प्रसाद शर्मा, मोनू आदि ने वन विभाग से कालोनी के पास पिंजरा लगाने की मांग की है।

पढ़ें: तेंदुए के जबड़े से खींचकर बचाई बच्चे की जान
वहीं हरिद्वार रेंजर महेश सेमवाल का कहना है कि लोगों को सतर्क रहने की नसीहत दी गई है। यदि पुन: कालोनी में तेंदुआ दस्तक देता है तो कालोनी के आसपास पिंजरा लगाया जाएगा।
पढ़ें: हाथी और तेंदुए के ताबड़तोड़ हमले, वनकर्मी समेत दो लोग घायल

पढ़ें:-'शेर' बन किया तेंदुए का सामना, 20 मिनट तक चला संघर्ष फिर...

पढ़ें: बकरियों को मारने पहुंचा तेंदुआ, तभी ग्रामीण से हो गया सामना...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।