Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार: कुकर्म से तंग कूड़ा बीनने वाले ने पत्थर से कूचकर की साथी की हत्या

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 11:05 PM (GMT+05:30)

    हरिद्वार की मायापुर पार्किंग में एक कूड़ा बीनने वाले ने अपने साथी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र की मायापुर पार्किंग में कूड़ा बीनने वाले आरोपित ने अपने साथी के साथ कुकर्म कर दिया।

    बाद में अश्लील हरकत करने पर पीड़ित ने पत्थर से कूचकर आरोपित की हत्या कर डाली। स्थानीय निवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।

    इसके बाद खुद वादी बनकर मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़ित से आरोपित बने युवक को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपित संभल उत्तर प्रदेश का निवासी है, जबकि मृतक आरोपित के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

    पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात स्थानीय निवासियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि मायादेवी पार्किग में दो व्यक्ति लड़ रहे हैं।

    एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के सिर पर पत्थर से हमला कर रहा है। सूचना पर शहर कोतवाली की एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में मिला।

    टीम उसे लेकर तुरंत नजदीक के जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों का कहना था कि सिर पर काफी चोट के कारण मौत हो गई है।

    पुलिस ने मृतक के बारे में जानकारी जुटाई तो केवल इतना पता चल पाया कि वह कूड़ा बीनता था। हत्या का मामला होने के चलते आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराते हुए खुद वादी बनकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

    शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने आरोपित की खोजबीन की। काफी प्रयास के बाद ललतारौ पुल के पास से एक संदिग्ध को पकड़ लिया।

    पूछताछ में उसने बताया कि वह मृतक को नहीं जानता है, करीब 15 दिनों से उसके साथ कूड़ा बीनने का काम कर रहा था।

    बताया कि शराब पीने के बाद दोनों पेड़ के नीचे सो रहे थे, तब आरोपित ने उसके साथ अश्लील हरकत की। जबकि पूर्व में भी वह उसके साथ कुकर्म कर चुका था।

    कई बार मना करने पर भी जब वह नहीं माना तो उसने पास से पत्थर उठाकर उसके सिर पर कई वार किए और फरार हो गया।

    पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया। सीओ सिटी शिशुपाल नेगी ने बताया कि आरोपित संभल उत्तर प्रदेश के थाना मैनाढेर क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। जबकि मृतक का नाम, पता व अन्य जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

    शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। हत्यारोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसएसआइ नंद किशोर ग्वाड़ी, रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान, हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी, कांस्टेबल निर्मल शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें- मैम, आप बताओ मैं किस-किस को खुश करूं..., दून में डा. तन्वी आत्महत्या मामले में एचओडी संग ऑडियो हो रही वायरल

    यह भी पढ़ें- 'दोस्त मेरे फ्लैट की किस्त जमा करते रहना', नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    खबरें और भी