विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Citizenship Amendment Act: सीएए के समर्थन में कई संगठनों ने निकाला शांति मार्च

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Mon, 23 Dec 2019 07:21 PM (IST)

सीएए के समर्थन में भाजपा और विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों की ओर से सोमवार को शांति मार्च निकाला गया।

Citizenship Amendment Act: सीएए के समर्थन में कई संगठनों ने निकाला शांति मार्च
Citizenship Amendment Act: सीएए के समर्थन में कई संगठनों ने निकाला शांति मार्च

रुड़की, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भाजपा और विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों की ओर से सोमवार को शांति मार्च निकाला गया। शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए शांति मार्च रुड़की टाकिज पर संपन्न हुआ। यहां पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया।

सोमवार को नेहरू स्टेडियम पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता जुटना शुरू हो गए। यहां नगर विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन के नेतृत्व में शांति मार्च बीटीगंज, सब्जी मंडी चौराहे होते हुए सिविल लाइंस व रुड़की टाकिज पर पहुंचा। रुड़की टाकिज पर महापौर गौरव गोयल भी मार्च में शामिल हुए। पुलिस ने रुड़की टाकिज तिराहे तक आने की इजाजत दी थी। इसके चलते यहां पर बैरीकेडिंग और रस्से बांध दिए गए, लेकिन उत्साहित भीड़ आगे निकल गई। इसके बाद उनको महराणा प्रताप की मूर्ति के पास रोक दिया गया। यहां पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बसंल ने शांति मार्च में शामिल लोगों से ज्ञापन लिया।

पुलिसकर्मियों को पुष्प देकर जताया आभार 

पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। शांति मार्च में शामिल होने आए लोगों ने पुलिसकर्मियों को पुष्प देकर उनका आभार जताया। 

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: फर्जी वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी

सीएम के कार्यक्रम के चलते जल्दी में दिखे भाजपा नेता 

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का हरिद्वार में जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में आने का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे का था। वहीं रुड़की के नेहरू स्टेडियम में 11 बजे से शांति मार्च चलना था। कुछ भाजपा नेता नेहरू स्टेडियम पर उपस्थिति दर्ज कराकर निकल गए। इसके बाद तेजी से शांति मार्च निकाला गया। इसे लेकर कुछ भाजपा नेताओं और विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों में नोकझोंक तक हुई। अधिकांश नेता ज्ञापन देते ही यहां से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। 

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: सीएए के विरोध में उतरे कई संगठन, मोदी सरकार पर लगाए आरोप